{"_id":"635d6764de93b47f8b25b713","slug":"the-demon-of-intoxication-will-have-to-be-driven-away-gurmeet-ram-rahim-hisar-news-hsr645796487","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा रूपी दैत्य को भगाना होगा : गुरमीत राम रहीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा रूपी दैत्य को भगाना होगा : गुरमीत राम रहीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। डेरामुखी गुरमीत राम रहीम ने पंजाब में फैल रहे नशा पर चिंता जाहिर की है। साथ ही आमजन से आह्वान किया है कि सभी एकजुट होकर नशा रूपी दैत्य को भगाएं। ऑनलाइन गुरुकुल के माध्यम से डेरामुखी दिल्ली के ईस्ट आजाद नगर, शाहदरा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम, हरियाणा के रेवाड़ी स्थित धींगड़ा गार्डन, पंजाब में डेरा सच्चा सौदा सांझा धाम मलोट, राजस्थान में कॉलेज ग्राउंड स्टेडियम सूरतगढ़ व उत्तर प्रदेश के गांव रहमतपुर हरिद्वार नामचर्चा घर में पहुंचे लाखों लोगों की सामाजिक बुराइयां छुड़ाईं और उन्हें नाम-शब्द गुरुमंत्र प्रदान किया।
डेरामुखी ने कहा कि कलियुग में यानी चल रहे इस समय में जो लोग राम-नाम के लिए आते हैं, परम पिता परमात्मा की भक्ति इबादत के लिए आते हैं, उनको मालिक खुशियों से नवाजे। बेटियों को अबला नहीं सबला बनाओ के बारे में फरमाते हुए कहा कि सन 1990 में हम आए और उससे पहले बेपरवाह जी और साईं जी उस रूप में समझाते रहे, वो ही समझा रहे हैं, हमने खूब कोशिश की भ्रूण हत्या नहीं होनी चाहिए। 1990, 91, 92, 93 से लगातार ये सिलसिला आगे बढ़ता रहा। आज हमें बड़ी खुशी है बेटियों को वो मान-इज्जत बख्श रहे हैं हमारे देश के लोग और हमारे समाज में बेटियां आगे बढ़ रही हैं। मालिक से दुआ करते हैं कि बेटियां यूं ही समाज में आगे बढ़ती रहें।
डेरामुखी ने कहा हक हमारे समाज में एक दैत्य जाग उठा है। उसका नाम है ड्रग, नशा। इसलिए आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं कि आप अपने सभी गांव, शहरों व नगरों में सभी मिलकर इस नशे रूपी दैत्य को जरूर भगा दें। गांव में नशे को एंट्री ना करने दें। जहां इस दैत्य की एंट्री हो गई है, हम रामजी से प्रार्थना करेंगे और आप लोग हिम्मत करें, उनको सत्संग में लेकर आए, यकीन मानिए 6 करोड़ से दैत्य भाग गया है। आप लोगों के किसी परिवार में या गांव में ये नशा है वो भी भाग जाएगा, यकीन मानिए जरूर भागेगा, राम जी भगाएंगे।
विज्ञापन
-------
गुरबाणी की जगह हो रही चिट्टे की चर्चा: डेरामुखी
पंजाब में बढ़ते चिट्टे नशे पर चिंता व्यक्त करते हुए डेरामुखी ने कहा कि गुरु, पीरों की धरती पर गुरबाणी की चर्चा होनी चाहिए थी, लेकिन दु:ख की बात है कि आज गांव, शहर में नशा रूपी राक्षस दैत्य छाया हुआ है। ये चिट्टा इंसान को काला कर रहा है, सारी जवानियां खत्म कर रहा है। इसलिए सभी ने मिलकर डूब रही जिंदगी को, डूब रही जवानी को फिर से उबारना है। सभी मिलकर नशे का खत्म करने के लिए जोर लगाए। ताकि सभी का नशा छूट जाए, बुराई का खात्मा हो। हमारा उद्देश्य नशे का खात्मा करना है।