फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The corporation's massive campaign against encroachment in the auto market will begin from the 10th; the municipal corporation has sought police assistance.

Hisar News: ऑटो मार्केट में अतिक्रमण के खिलाफ निगम का महाअभियान 10 से, नगर निगम ने मांगी पुलिस सहायता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The corporation's massive campaign against encroachment in the auto market will begin from the 10th; the municipal corporation has sought police assistance.
ऑटो मार्केट से अतिक्रमण हटाते हुए।
हिसार। शहर की सबसे बड़ी ऑटो मार्केट में अतिक्रमण की समस्या अब विकराल रूप ले चुकी है। इसके खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने 10 से 14 नवंबर तक महाअभियान चलाने की तैयारी कर ली है। अभियान को सुचारु रूप से चलाने के लिए निगम ने पुलिस विभाग से सहायता मांगी है। इस बीच निगम की ओर से मार्केट में लगातार मुनादी कराकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जा रही है।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह ऑटो मार्केट में एक टायर रिसोल की दुकान में आग लग गई थी, लेकिन अतिक्रमण के कारण दमकल वाहनों को मौके तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस घटना ने निगम प्रशासन को कड़ा रुख अपनाने के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन


दो दिन में अतिक्रमण खुद हटाने का अल्टीमेटम

निगम की तहबाजारी टीम ने 31 अक्तूबर को ऑटो मार्केट में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया था। उस दौरान दुकानदारों को दो दिन का समय दिया गया था ताकि वे स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण खुद हटा लें। टीम ने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि निर्धारित समय में अतिक्रमण न हटाने पर सामान जब्त किया जाएगा। सोमवार को टीम के पहुंचते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई ने तुरंत सामान अंदर रखना शुरू कर दिया। दुकानों के बाहर रखे जनरेटर भी क्रेन की मदद से खुद उठवा लिए गए, इससे पहले कि टीम कार्रवाई करती।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई ऑटो मार्केट में भी नहीं हटा अतिक्रमण

इससे पहले नगर निगम ने नई ऑटो मार्केट से अतिक्रमण हटाने के लिए भी अभियान चलाया था। उस समय अतिरिक्त आयुक्त शलिनी चेतल ने दुकानदारों को निर्धारित समय में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। लेकिन न तो दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाया और न ही निगम प्रशासन ने आगे कार्रवाई की। अब निगम प्रशासन ने इस बार सख्ती से कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है ताकि मार्केट में ट्रैफिक जाम और सुरक्षा संबंधी समस्याओं से राहत मिल सके।

अगले सप्ताह के लिए पुलिस सहायता मांगी गई है। पुलिस सहायता मिलते ही अभियान चलाया जाएगा। हालांकि दुकानदार खुद ही अतिक्रमण हटा रहे हैं।

- शालिनी चेतल, अतिरिक्त आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article