Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The condition of both the gates of the bus stand will improve and the broken road will be repaired.

Hisar News: बस स्टैंड के दोनों गेट की सुधरेगी हालत मरम्मत कर ठीक किया जाएगा टूटा रोड

Sun, 16 Feb 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 16 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The condition of both the gates of the bus stand will improve and the broken road will be repaired.
बस स्टैंड के हिसार गेट पर टूटा रोड
हांसी। बस स्टैंड के दोनों एंट्री गेट पर टूटे हुए रोड को मरम्मत करके ठीक किया जाएगा। इसके लिए लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण करके एस्टीमेट तैयार कर लिया है। मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर दिल्ली व हिसार की तरफ बने एंट्री गेट के आगे रोड टूटा हुआ है। यहां पर गड्ढा बन गया है। इसके अलावा कार्यशाला में भी रोड टूटा हुआ है, जिसके कारण बसों के आने-जाने में समस्या होती है। एंट्री गेट पर रोड के टूटे होने के कारण कई बार बसों के पलटने का डर बना रहता है। वहीं बस स्टैंड के सुधार के लिए आई 33 लाख रुपये की राशि सात वर्षों से रोडवेज के पास लंबित है।
विज्ञापन


रोडवेज अधिकारियों ने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को रोड के टूटे हिस्से की मरम्मत करवाने के लिए कहा था। बीते दिनों लोकनिर्माण विभाग की जेई मोनिका ने यहां का निरीक्षण किया था। विभाग ने मरम्मत का एस्टीमेट तैयार कर लिया है। इसे रोडवेज विभाग के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद इस पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि हांसी बस स्टैंड से रोडवेज की 73 और 150 निजी बसें चलती हैं। प्रतिदिन बस स्टैंड पर 700 से अधिक बसें रुकती हैं। यहां से प्रतिदिन 15 से 20 हजार यात्री सफर करते हैं।





सात वर्ष पहले आए थे 73 लाख रुपये


बस स्टैंड की मरम्मत के लिए करीब सात वर्ष पहले 73 लाख रुपये की राशि आई थी। मरम्मत का काम लोक निर्माण विभाग की तरफ से करवाया गया था। इसमें से करीब 40 लाख रुपये की राशि वर्ष 2021 में खर्च हुई थी। जिसमें से करीब 33 लाख रुपये की राशि लंबित है। तब यहां पर बस स्टैंड के सुधार के लिए कई तरह के काम करवाए गए थे। लेकिन बस स्टैंड की मूल समस्या पानी निकासी की है। इसका समाधान आज तक नहीं हुआ। बस स्टैंड का लेवल मुख्य रोड काफी कम है। ऐसे में यहां पर बारिश के पानी की निकासी नहीं होती। जिसके चलते यहां पर जलभराव हो जाता है। दो महीने पहले निजी बस संचालक बस स्टैंड पर मरम्मत कार्यों के लिए विधायक से भी मिले थे।






1982 में हुआ था उद्घाटन

हांसी बस स्टैंड का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री भजनलाल ने 22 जनवरी 1982 को किया गया था। बस स्टैंड का भवन 42 वर्ष पुराना है।


बस स्टैंड पर सुधार की आवश्यकता है। सुधार के लिए आई राशि के जरिए काम करवाने के लिए आला अधिकारियों को बताया था। जिसके बाद लोकनिर्माण विभाग के जेई निरीक्षण कर चुके हैं। - रमेश मोर, बस अड्डा इंचार्ज, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed