फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The arrival of mustard started in the market, the price is getting up to Rs 7000 quintal

मंडी में शुरू हुई सरसों की आवक 7000 रुपये क्विंटल तक मिल रहे दाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
The arrival of mustard started in the market, the price is getting up to Rs 7000 quintal
हिसार। अनाज मंडी में सरसों की आवक शुरू हो गई है। मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद 21 मार्च से शुरू होगी। जिले से 43 हजार 623 किसानों ने गेहूं-सरसों बेचने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है। मंडी में सरसों का भाव 7 हजार रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से चल रहा है। सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5050 रुपये है। ऐसे में पिछले साल की तरह सरकारी खरीद होने के आसार नहीं दिख रहे।
विज्ञापन

अच्छा दाम मिलने के कारण किसान प्राइवेट रेट पर सरसों बेचने के लिए प्राथमिकता दे रहे हैं। रोजाना मंडी में 200 से 250 क्विंटल सरसों आ रही हैं। सरसों की सरकारी खरीद को लेकर अभी तक कोई पॉलिसी नहीं आई है। एक किसान कितनी फसल बेच सकता है, किस दिन कौन से गांव के किसानों की फसल खरीदी जाएगी। पिछले साल भी सरसों की सरकारी खरीद नहीं हो पाई। कारण था कि किसानों को सरकारी रेट से ज्यादा प्राइवेट रेट मिल रहे थे। पिछले साल सरसों की सरकारी खरीद का रेट 4825 रुपये था। किसानों ने प्राइवेट रेट पर सरसों 7000 से 9000 रुपये तक बेची। ऐसे में इस बार भी अच्छा दाम मिलने के कारण किसान प्राइवेट को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन

मंडी में सफाई नही, शेड के नीचे भी कब्जा
21 मार्च से नई अनाज मंडी में सरसों की खरीद शुरू होगी, लेकिन अभी तक मार्केट कमेटी की ओर से मंडी में कोई व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। मंडी में जगह-जगह गंदगी फैली हुई हैं, वहीं शेड के नीचे व्यापारियों ने सामान रखकर कब्जा किया हुआ है। जबकि हर साल मार्केट कमेटी की ओर से किसानों को मंडी में सुविधाएं देने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। मगर जमीनी स्तर पर किसानों को कोई सुविधाएं नहीं मिल पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ब्लॉक पर इतने किसानों ने करवाए पंजीकरण
हांसी : 7449
खेड़ी जालब : 2365
नारनौंद : 2326
उकलाना : 3848
हिसार : 12024
आदमपुर : 5441
बालसमद : 3018
बरवाला : 4951
बास : 2201
एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होगी। खरीद के लिए तारीख का एलान हो गया है। कौन से गांव के किसान किस दिन फसल लाएंगे इस बारे में अभी निर्देश नहीं मिले हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग ने गेहूं भंडारण के लिए तैयारी शुरू कर दी हैं। गेहूं के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। सामान्य तौर पर 15 अप्रैल से गेहूं की आवक शुरू होती है।
इस कारण बढ़े दाम...
पॉम ऑयल महंगे होने के कारण सरसों के तेल की खपत बढ़ गई। जिस कारण पिछले डेढ़ साल से सरसों के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रूस तथा यूक्रेन युद्ध के कारण पॉम ऑयल की आपूर्ति बाधित हुई है। इस कारण अभी तेल के दाम कम होने के आसार नहीं हैं।

वर्जन
सरसों की 21 मार्च से सरकारी खरीद होगी। किसान सरसों लेकर मंडी में पहुंच रहे हैं। मगर उन्हें प्राइवेट में अच्छा दाम मिल रहा हैं। प्राइवेट में ज्यादा रेट मिलने के कारण पिछले साल भी सरसों की सरकारी खरीद नहीं हो पाई। इस बार भी मुश्किल है।
- भरत सिंह, असिस्टेंट सेक्रेटरी, मार्केट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed