फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The 108th Shrimad Devi Bhagwat Katha Gyan Yagya will begin at Maa Santoshi Ashram on October 27th

Hisar News: 27 अक्तूबर से मां संतोषी आश्रम में 108 श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ होगा शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The 108th Shrimad Devi Bhagwat Katha Gyan Yagya will begin at Maa Santoshi Ashram on October 27th
हिसार। मां संतोषी आश्रम के रजत जयंती समारोह के पत्रक का लोकार्पण करते पदाधिकारी। स्रोत : आयोजक

विज्ञापन
हिसार। श्री आद्यशक्ति पीठ मां संतोषी आश्रम का रजत जयंती समारोह 27 अक्तूबर से शुरू होगा। इस दौरान 108 श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञानयज्ञ एवं नौ दिवसीय महालक्ष्मी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

रजत जयंती समारोह की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। मां संतोषी आश्रम के पदाधिकारियों ने बैठक करके तैयारियों की समीक्षा की और इस दौरान समारोह के प्रपत्र का लोकार्पण भी किया। बैठक के दौरान सीए गौतम अग्रवाल, सुभाष बंसल, राजमल काजल, मदनलाल गोयल, सुशील बुड़ाकिया, अशोक बंसल, लोकनाथ सिंगल, रमेश कुमार चुघ आदि मौजूद रहे। बैठक के बाद राजमल काजल ने बताया कि 108 श्रीमद् देवी भागवत नवापरायण और लक्ष्मी महायज्ञ का आयोजन 27 अक्तूबर से 5 नवंबर तक विधि विधान से हरिद्वार व काशी के 125 वैदिक विद्वानों द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालु आश्रम में स्थापित मां महिषामर्दिनी मंदिर, लक्ष्मी नारायण, हनुमान मंदिर, शिव परिवार, शीतला माता और भैरव मंदिर के दर्शन कर पाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed