फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   temporaty hospital will be prepare in 7 days

सात दिन में बनकर तैयार होगा जर्मन हैंगर वाला अस्थायी अस्पताल

Thu, 29 Apr 2021 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
temporaty hospital will be prepare in 7 days
अमित भारद्वाज
विज्ञापन

हिसार। कोरोना मरीजों के लिए बनाया जा रहा अस्थायी अस्पताल के सात दिन में बनकर तैयार होने की उम्मीद है। 500 बेड का यह अस्पताल आउटडोर व इनडोर दोनों जगहों पर बनाया जाएगा। आउटडोर के लिए जर्मन हैंगर का इस्तेमाल किया जाएगा। इसकी खासियत यह है कि यह पानी व अग्नि रोधक है।
इस अस्पताल को तैयार करने के लिए 100 से ज्यादा कारिंदे दिन-रात काम कर रहे हैं। हालांकि दिल्ली में लॉकडाउन के कारण निर्माण एजेंसी को सामान जुटाने में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन

आउटडोर में होगी 350 बेड की व्यवस्था
आउटडोर एरिया में करीब 350 बेड की व्यवस्था की जाएगी। चूंकि यहां गर्मी काफी ज्यादा है तो इसमें एसी की व्यवस्था भी की जाएगी। वहीं 150 बेड की व्यवस्था स्कूल के अंदर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग जगहों से कर रहे सामान का प्रबंध
दिल्ली में लॉकडाउन के कारण निर्माण एजेंसी को सामान जुटाने में परेशानी आ रही है। एजेंसी की मानें तो वैसे तो यह सारा सामान दिल्ली में आसानी से मिल जाता, लेकिन वहां लॉकडाउन लगने के कारण अब अन्य जगहों से यह सामान मंगवाना पड़ रहा है। कुछ सामान वह हिसार से ही ले रहे हैं तो कुछ राजस्थान से मंगवाया जा रहा है।
सरकार करेगी स्टाफ व चिकित्सा उपकरणों का प्रबंध
निर्माण एजेंसी सिर्फ अस्पताल के निर्माण से लेकर सैनिटाइजेशन व मेंटेनेंस काम देखेगी। इसके अलावा स्टाफ व चिकित्सा उपकरणों का प्रबंध सरकार की तरफ से किया जाएगा।

उपायुक्त ने निर्माण कार्यों का जायजा लिया
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बुधवार को ओपी जिंदल मॉडर्न स्कूल का दौरा कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि गत दिनों हिसार दौरे पर आए मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा दी गई हिदायतों की पालना करते हुए जल्द से जल्द अस्थायी अस्पताल की स्थापना की जाए। इस दौरान उपायुक्त को अवगत करवाया गया कि जिंदल उद्योग से अस्थायी अस्पताल तक ऑक्सीजन की पाइप लाइन लाने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। इस पर उपायुक्त ने कहा कि संसाधनों के अनुरूप जितने भी बेड तैयार होते जाएं, वहां सभी सुविधाएं भी मुहैया करवा दी जाएं, ताकि कोरोना संक्रमितों का उपचार करना आरंभ किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed