फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tehsildar nor Patwari, responsibility of five offices on one Kanungo

Hisar News: तहसीलदार न पटवारी, एक कानूनगो पर पांच कार्यालयों की जिम्मेदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tehsildar nor Patwari, responsibility of five offices on one Kanungo
 रेलवे रोड स्थित भिवानी का पटरखाना।
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। भिवानी जिले में कोई तहसीलदार नहीं है। पटवारियों के आधे पद खाली पड़े हैं। एक कानूनगो पांच कार्यालयों की जिम्मेदारी संभाल रहा है। खाली पदों की वजह से राजस्व विभाग की व्यवस्था बिगड़ रही है।
किसानों के फसल मुआवजा, गिरदावरी सहित तहसील कार्यालयों में लोगों के जरूरी काम भी अटके हुए हैं। जिला राजस्व विभाग में 243 स्वीकृत विभिन्न पद हैं, लेकिन इनमें से 126 पदों पर ही कर्मचारियों की तैनाती हैं। जबकि 117 पद लंबे अर्से से खाली पड़े हैं। राजस्व विभाग में हर साल कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति तो हो रही हैं, मगर नियुक्ति नहीं हुई है। अचरज तो इस बात का भी है कि पूरे जिले में एक भी तहसीलदार नहीं है। सिर्फ नायब तहसीलदारों के सहारे ही तहसील कार्यालयों की व्यवस्था चल रही है।
विज्ञापन

भिवानी जिले में भिवानी, बवानीखेड़ा, तोशाम और लोहारू तहसील है। बहल उप तहसील कार्यालय है। जिला राजस्व विभाग में 208 पटवार सर्कल हैं। प्रत्येक पटवार सर्कल में एक पटवारी का पद स्वीकृत है। लेकिन इसमें से सिर्फ आधे यानी 104 पटवार सर्कल में ही पटवारी तैनात हैं। 104 पटवार सर्कल पद खाली पड़े हैं। इस वजह से एक पटवारी पर कई सर्कलों का अतिरिक्त पदभार भी आया हुआ है। जहां बड़े गांव हैं वहां पर एक गांव में नियम के अनुसार चार से पांच पटवार सर्कल भी तैनात हैं, मगर कर्मचारियों की कमी की वजह से एक के कंधों पर ही अतिरिक्त कार्य का भार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक तहसील कार्यालय में एक ऑफिस कानूनगो का पद भी स्वीकृत है, मगर पूरे जिले में सिर्फ एक ही ऑफिस कानूनगो बचा है। इसके कंधों पर अन्य कार्यालयों का अतिरिक्त पदभार भी है। जिले में राजस्व विभाग के अति महत्वपूर्ण कार्यों के लिए सदर कानूनगो और नायब सदर कानूनगो के भी एक-एक पद स्वीकृत हैं, लेकिन इन दोनों ही पदों पर पिछले डेढ़ साल से किसी की तैनाती नहीं है। संवाद

लंबित पड़े हैं लोगों के आवेदन, गिरदावरी व मुआवजा भी अटका
चुनाव हो या फिर प्राकृतिक आपदा राजस्व विभाग की हर कार्य में अग्रणी भागेदारी बनी रहती है। कर्मचारियों के पद खाली होने से लोगों के आवेदन लंबित पड़े हैं। वहीं गिरदावरी व मुआवजा संबंधी कार्य भी समय से नहीं निपट रहे हैं। तहसीलदार नहीं होने से मैरिज सर्टिफिकेट व अन्य जरूरी दस्तावेजों पर भी हस्ताक्षर नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में तहसील कार्यालयों में लंबित फाइलों के ढेर भी बढ़ रहे हैं। भिवानी और बवानीखेड़ा तहसील के तहसीलदार आदित्य रंगा का हाल ही में इंद्री तबादला किया गया है। इसके बाद जिले की चारों तहसीलों में कोई तहसीलदार नहीं है।

राजस्व विभाग में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुन: दो साल के लिए नियुक्त किए जाने का प्रावधान है। अब तक सिर्फ दो सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने ही पुन: काम की इच्छा जताई है। रिक्त पदों की सूचना मुख्यालय को भी भेजी गई है।

- राजकुमार, जिला राजस्व अधिकारी, भिवानी।

सर्कल पटवार में कर्मचारियों की कमी बनी है, लेकिन फिर भी पटवारी और कानूनगो छुट्टी के बावजूद भी जरूरी कार्यों को कार्यालयों में पहुंचकर निपटा रहे हैं। चुनावी ड्यूटी, प्राकृतिक आपदा में भी पटवारियों का काम बढ़ जाता है। हमारा सरकार से अनुरोध है कि रिक्त पदों को जल्द भरा जाए।
- विकास राठी, उपाध्यक्ष, जिला पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन, भिवानी।

ये हैं राजस्व विभाग में कर्मचारियों की स्थिति
पद-



स्वीकृत पद-

नियुक्ति-

खाली
तहसीलदार-


04-


00-


04
नायब तहसीलदार-

05-


05-


00
पटवारी-


208-


104-


104
कानूनगो-


19-


16-


03
ऑफिस कानूनगो-

05-


01-


04
सदर कानूनगो-

01-


00-


01
नायब सदर कानूनगो-
01-


00-


01
कुल-



243-


126-


117
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed