{"_id":"6ac00aed9a86901e2b053e2b","slug":"teachers-staged-a-sit-in-protest-a-satyagraha-to-save-public-education-hisar-news-c-21-hsr1005-964192-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सार्वजनिक शिक्षा बचाने को अध्यापकों ने धरना देकर किया सत्याग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सार्वजनिक शिक्षा बचाने को अध्यापकों ने धरना देकर किया सत्याग्रह
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की जिला इकाई ने गांधी जयंती पर सार्वजनिक शिक्षा बचाने की मांग को लेकर धरना देकर सत्याग्रह किया। जिला प्रधान प्रमोद जांगड़ा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में केंद्र और हरियाणा सरकार की नई शिक्षा नीति समाप्त करने, कच्चे कर्मचारियों व अतिथि अध्यापकों को नियमित करने तथा शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता खत्म करने की मांग उठाई गई।
राजकीय अतिथि अध्यापक संघ की राज्य कमेटी सदस्य रेखा देवी ने सभी कच्चे कर्मचारियों और विभिन्न श्रेणियों के शिक्षकों को नियमित करने की मांग रखी। जिला प्रधान मेवा सिंह पिलानिया ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की। वक्ताओं ने सरकारी स्कूल बंद करने के बजाय जनसंख्या के अनुपात में नए विद्यालय खोलने, बेरोजगारों को रोजगार देने और निजीकरण पर रोक लगाने की मांग भी उठाई।
राज्य उपप्रधान अलका और पवन कुमार ने बताया कि 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली आयोजित की जाएगी। पूर्व सांसद सुहासिनी अली ने भी सत्याग्रह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्कूल बंद होने से वंचित वर्ग और लड़कियां सबसे अधिक प्रभावित होंगी।