फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   SYL hisar, three MLA Arrest, Hisar

नहर खोदने गए जिले के तीनों इनेलो विधायक सहित कई गिरफ्तार

Fri, 24 Feb 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Fri, 24 Feb 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन

पंजाब में एसवाईएल नहर खोदने गए इनेलो नेताओं में जिले के भी कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। जिले के तीन विधायक सहित इनेलो व युवा विंग के जिलाध्यक्षों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। महिला विंग की जिलाध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता भी गिरफ्तार किए गए थे। इनमें से अधिकांश को छोड़ दिया गया है। नेताओं में जिलाध्यक्ष राजेंद्र लितानी, नलवा के विधायक रणबीर गंगवा, उकलाना के विधायक अनूप धानक, बरवाला के विधायक वेद नारंग, युवा विंग के अध्यक्ष अमित बूरा और राजेश बास को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को पटियाला थाने में रखे जाने की सूचना है। सभी नेताओं के साथ ही इनेलो की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण, कृष्णा खरब व निर्मला देवी को भी गिरफ्तार किया था। सूचना है कि सभी महिला नेताओं को कुछ ही देर में ही रिहा कर दिया गया था।

विज्ञापन

जिले के इनेलो नेताओं के जत्थे को वीरवार सुबह इनेलो के जिलाध्यक्ष राजेंद्र लितानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इनेलों नेताओं के मुताबिक जिले से करीब 2 हजार लोग नहर खोदने के लिए पंजाब की और रवाना हुए थे। जिन्हें बॉर्डर पर पंजाब पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान इनेलो के शीर्ष नेताओं को वहां पर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


तीन दिन हिरासत में, सोमवार को होगी जमानत
पंजाब में गिरफ्तार किए गए इनेलो नेताओं को तीन दिन तक हिरासत में रखा जाएगा। शुक्रवार को शिवरात्रि होने के कारण छुट्टी रहेगी। वहीं महीने का चौथा शनिवार होने के कारण शनिवार व फिर रविवार की छुट्टी होने के कारण तीन दिनों तक जमानत नहीं हो पाएगी। इसलिए सभी नेताओं की जमानत सोमवार को ही हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हलका विधायक बड़वा भी पंजाब में गिरफ्तार
सिवानी मंडी। एसवाईएल नहर खुदाई के मामले में कानून की अवहेलना करने पर हलका लोहारू से विधायक ओमप्रकाश बड़वा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमर उजाला से देर शाम दूरभाष पर हुई बातचीत में विधायक बड़वा ने कहा कि इनेलो के सिपाही जेल जाने से नहीं डरते। विधायक ने कहा कि सरकार हरियाणा को उसके हिस्से का पानी दे देगी तो पार्टी खुद सरकार का धन्यवाद करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनो ही दल एसवाईएल के मामले में सियासत कर रहे है। इनेलो ने जलयुद्ध अभियान राजसुख के लिए नहीं बल्कि राज्यसुख के लिए शुरू किया था। विधायक कहा कि एसवाईएल मामले में इनेलो नहीं बल्कि भाजपा और कांग्रेस राजनीति कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed