{"_id":"6967d495b0b0874e3d059392","slug":"swift-car-riders-two-drug-traffickers-caught-with-10640-grams-of-heroin-hisar-news-c-21-hsr1005-790662-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: स्विफ्ट कार सवार दो नशा तस्कर 10.640 ग्राम हेरोइन के साथ काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: स्विफ्ट कार सवार दो नशा तस्कर 10.640 ग्राम हेरोइन के साथ काबू
विज्ञापन
हिसार। पुलिस की नशा निरोधक इकाई ने वीरवार को जाखोद खेड़ा अंडरपास के पास नाकाबंदी कर स्विफ्ट कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 10.640 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
सदर थाना पुलिस टीम प्रभारी उपनिरीक्षक इंदर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर गांव जाखोद खेड़ा अंडरपास के पास नाकाबंदी की गई। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार को रोककर उसमें सवार दो युवकों को काबू किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान विकास निवासी गांव चौधरीवास और मुकेश निवासी गांव कालवास के रूप में बताई।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से पॉलीथिन की थैली में रखी 10.640 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ स्विफ्ट कार को भी कब्जे में ले लिया। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर थाना सदर हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि वे यह हेरोइन गांव लाडवी निवासी एक व्यक्ति से लेकर आए थे। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सप्लायर की तलाश जारी है।