फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sungakr misdemeanor cocaine

नशीला पदार्थ सुंघाकर दुराचार

Wed, 26 Mar 2014 12:59 AM IST
hisar
hisar Updated Wed, 26 Mar 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन
Sungakr misdemeanor cocaine
जिले के एक गांव में दलित समुदाय की युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर युवक की ओर से दुराचार करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


 पीड़ित युवती को आरोपी युवक और उसके साथियों से छुड़वाने आई तीन अन्य लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और जातिसूचक गालियां देने का मामला भी सामने आया है।

 पीड़ित लड़कियों में दो नाबालिग हैं। सदर पुलिस ने चारों के बयान पर अपहरण, दुराचार, छेड़छाड़ सहित पोक्सो एक्ट के तहत पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 परिजनों ने बताया कि 23 मार्च की रात करीब साढ़े 7-8 बजे चारों लड़कियां शौच के लिए जोहड़ की तरफ गई थी। वहां पर ललित, संदीप, सुमित व दो अन्य युवक गाड़ी लेकर आ गए।
विज्ञापन


इनमें से एक लड़की के साथ पांचों युवकों ने छेड़छाड़ की और उसे गाड़ी में डालने लगे। साथ खड़ी तीन अन्य लड़कियों ने उनका विरोध किया तो उनके साथ भी छेड़छाड़ की गई और जातिसूचक गालियां दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी युवकों ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघा दिया और वे बेहोश हो गई। इनमें से एक लड़की के साथ ललित नामक युवक ने दुराचार किया।

 अपहरण कर पांचों युवक लड़कियों को बठिंडा ले गए। परिजनों का कहना है कि उन्हें सूचना मिली तब वे लोग भठिंडा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और लड़कियों को बरामद किया गया।

 मौके से युवक फरार थे। 24 मार्च की रात 10 बजे परिजन लड़कियों को लेकर घर पहुंचे। परिजनों व लड़कियों ने मंगलवार को पुलिस के सामने पूरा मामला बताया।

पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कियों सहित चारों के महिला वकील की मौजूदगी में बयान दर्ज करवाए हैं। मंगलवार देर रात को लड़कियों का मेडिकल करवाया गया।

पुलिस ने 18 वर्षीय युवती के बयान पर ललित के खिलाफ दुराचार व अन्य तीन के बयान पर पांचों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  


दो समुदायों के विवाद के लिए यह गांव काफी चर्चित रहा है। जैसे ही दलित युवतियों के साथ छेड़छाड़ और दुराचार की घटना की सूचना राजनीतिक पार्टियों के सदस्यों को मिली तो विभिन्न दलों के लोग मामला भुनाने में लग गए। मौके पर बसपा के भिवानी से प्रत्याशी वेदपाल तंवर व हजकां पार्टी के कुछ लोग भी पहुंचे।
 

चौकी में शिकायत देने पहुंचे पीड़ित लड़कियों के परिजनों ने पुलिस लाइन एरिया स्थित कैंट चौकी के सामने नारेबाजी की। उन्होंने दलित लोगाें पर हो रहे अत्याचारों को लेकर रोष जताया।


21 मई 2012 में दो समुदाय के बीच दीवार को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद में दलित समुदाय के करीब 150 परिवार पलायन कर लघु सचिवालय परिसर में धरने पर बैठ गए।

 प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद भी आज तक मामला नहीं सुलझ पाया। दलित समुदाय के लोगों का दावा है कि 80 परिवार आज भी गांव से बाहर रह रहे हैं।

 दो समुदायों के बीच विवाद यह था कि गांव में बने एक चबूतरे पर दीवार खींच दी गई थी। इस दीवार से एक परिवार ने उसके घर का रास्ता रोके जाने का आरोप लगाया था।


परिजनों ने सरपंच व उसके भाई सहित पूरे परिवार पर इस मामले में साजिश किए जाने का आरोप है। परिजनों का कहना है कि 23 मार्च की रात को उन्होंने लड़कियों की तलाश की।


सुबह जब उन्हें लड़कियां नहीं मिली तो सबसे पहले उन्हें मामले की शिकायत गांव के सरपंच से की। परिजनों का कहना है कि सरपंच ने उन्हें पहले कुछ नहीं कहा। आरोप है कि कुछ देर बाद सरपंच ने खुद फोन कर बताया कि लड़कियां भटिंडा रेलवे स्टेशन पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed