फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sulkhani: Students boycotted classes after 20 teachers were transferred and 7 posts abolished

सुलखनी : 20 शिक्षकों का तबादला और 7 पद समाप्त करने पर विद्यार्थियों ने कक्षाओं का किया बहिष्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sulkhani: Students boycotted classes after 20 teachers were transferred and 7 posts abolished
हिसार। जिले के गांव सुलखनी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 20 शिक्षकों का तबादला और 7 शिक्षकों के पद समाप्त करने के विरोध में विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया। इसके बाद विद्यालय के मुख्य गेट पर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अभिभावकों ने कहा कि उनकी समस्या का समाधान जल्दी नहीं हुआ तो सभी ग्रामीण बच्चों के साथ मिलकर स्कूल गेट पर ताला लगाकर स्थायी रूप से धरना शुरू करेंगे।
विज्ञापन

सुलखनी गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छठी कक्षा से बारहवीं तक 314 विद्यार्थी पढ़ते हैं। विद्यालय में छठी कक्षा से आठवीं तक छात्र संख्या 146 और नौवीं से बारहवीं तक छात्र संख्या 168 है। अभिभावकों का कहना है कि छात्र संख्या पूरी होने के बावजूद भी सरकार शिक्षकों के पद समाप्त कर रही है। ग्रामीणों ने स्पष्ट तौर पर कहा कि अपने बच्चों को पढ़ाएंगे तो सरकारी स्कूल में ही पढ़ाएंगे।
विज्ञापन

ये पद किए समाप्त : पीजीटी इंग्लिश, पीजीटी हिंदी, पीजीटी केमेस्ट्री, टीजीटी एसएस, एसएसटी, टीजीटी हिंदी, टीजीटी संस्कृत।
प्राचार्य से मिले अभिभावक
स्कूल के गेट पर बच्चों के प्रदर्शन से पहले उनके अभिभावक प्राचार्य से मिलने पहुंचे। प्राचार्य ने कहा कि सरकार की शिक्षा नीति के मुताबिक उनके ट्रांसफर हो रहे हैं। जो पोस्ट समाप्त की गई हैं, इसके बारे में वह कुछ नहीं बता सकते। आप इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी को लिखित में शिकायत दे। आपकी समस्या का समाधान उन्हीं से होगा। जैसे ही अभिभावकों की प्राचार्य के साथ मीटिंग समाप्त हुई, उसी के साथ स्कूली बच्चे कक्षाओं का बहिष्कार कर स्कूल गेट पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि हमारे यहां से 20 शिक्षकों के ट्रांसफर किए गए हैं। साथ ही 7 शिक्षकों के पद समाप्त कर दिए। हम पढ़ाई कैसे करेंग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed