{"_id":"60be604c8ebc3ed48e59b776","slug":"sucide-hisar-news-rtk611920680","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन से अगले दिन पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन से अगले दिन पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
बरवाला के गांव हसनगढ़ से कुंभा खेड़ा मार्ग के नजदीक सुरबरा माइनर के किनारे गांव काकड़ोद निवासी 21 वर्षीय विकास का शव जन्मदिन से एक दिन बाद संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा। वहीं मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक विकास अविवाहित था। वारदात स्थल से पुलिस की फोरेंसिक टीम ने भी जरूरी तथ्य जुटाए हैं।
गांव काकड़ोद निवासी मृतक के पिता कोयल सिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार को विकास का जन्मदिन था। विकास रात को उनके पास चौबारे में सो गया था। उसके बाद सोमवार सुबह करीबन साढ़े 5 बजे कोयल सिंह खेत में चला गया। करीब साढ़े 11 बजे पता चला कि विकास ने गांव हसनगढ़ माइनर के पास पेड़ से फंदा लगा लिया है। जब परिजनों को साथ लेकर कोयल सिंह मौके पर पहुंचा तो विकास का शव पेड़ से लटका मिला। कोयल सिंह के अनुसार काकड़ोद से गांव हसनगढ़ की दूरी करीबन 15 किलोमीटर की है। यदि उसके बेटे ने फांसी लगानी ही थी तो वह घर या अपने खेत में भी लगा सकता था। उसे इतनी दूर आने की क्या आवश्यकता थी। कोयल सिंह का कहना है कि उसके बेटे को अज्ञात लोगों द्वारा मार कर पेड़ पर लटकाया गया है।
पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी प्रहलाद राय ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।