फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Substandard material put in the drain, uprooted and rebuilt: Mayor

नाले में लगाई घटिया सामग्री, उखाड़कर दोबारा बनाओ ः मेयर

Tue, 06 Jul 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Substandard material put in the drain, uprooted and rebuilt: Mayor
हिसार। सिरसा रोड पर तेजा मार्केट में बन रहे नाले में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग और नाले में प्लास्टर नहीं लगाने पर मेयर गौतम सरदाना ठेकेदार पर भड़क गए। फटकार लगाते हुए करीब एक किलोमीटर के नाले को दोबारा बनाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने मौके का मुआयना करते हुए ईंटों के भी सैंपल भरवाए। मेयर ने कहा कि नाले में घटिया निर्माण सामग्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने एक्सईएन संदीप कुमार र्से इंटों के सैंपल लैब में भेजकर जांच करवाने और रिपोर्ट देने के आदेश दिए। मेयर ने जेई को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि तेजा मार्केट की पांच सदस्यीय कमेटी के लोगों से संतुष्टि पत्र मिलने के बाद ही ठेकेदार की पेमेंट की जाए, इससे पहले पेमेंट नहीं की जाएगी। इस दौरान पार्षद अनिल जैन, एक्सईएन संदीप कुमार, एमई प्रवीण गंगवानी व तेजा मार्केट के मौजिज लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

जगह-जगह टूटी ईंटें हो रही प्रयोग
तेजा मार्केट में नाले के निरीक्षण के दौरान मेयर ने निर्माण सामग्री की क्वालिटी, मैटेरियल व लेवल सहित विभिन्न कमियां को लेकर ठेकेदार को फटकार लगाई। तेजा मार्केट के मदन गोदारा, राजेश, पूर्ण सिंह, रामकुमार व रमेश, वजीर सिंह ने कहा कि नाले की ईंटों की क्वालिटी ठीक नहीं है। जगह-जगह पर टूटी ईंटें प्रयोग की जा रही है।
विज्ञापन

निवासी बोले, केवल एक बार मौके पर आया जेई
जब लोगों से महापौर ने जेई के निरीक्षण के बारे में पूछा तो लोगों ने बताया कि जब से कार्य चल रहा है, एक बार जेई मौके पर आया है। महापौर ने एक्सईएन को निर्देश दिए कि आलाधिकारियों की बजाय जेई नियमित रूप से विकास कार्यों का निरीक्षण करें, जिससे ठेकेदार घटिया क्वालिटी का प्रयोग नहीं कर सके और बेहतर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद अनिल जैन ने कहा कि ठेकेदार सही तरह से कार्य नहीं कर रहा है। मेयर व अधिकारियों के निरीक्षण में ईंटों के सैंपल भरवाए और ठेकेदार को नाला पुन: बनाने के आदेश जारी हुए हैं।
निर्माण कार्य के दौरान टूटी पेयजल लाइन ठीक करवाए ठेकेदार
महापौर गौतम सरदाना ने ठेकेदार की खिंचाई करते हुए कहा कि लोगों की पेयजल लाइन का भी ध्यान रखें। तुम्हारे जल्दी कार्य करने के चक्कर में लोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ता है। इसलिये बिना कोई देरी किए लोगों की पेयजल लाइन ठीक करवाएं।

ठेकेदार के अलावा अधिकारियों की भी कहीं न कहीं चूक रही है। मैंने लोगों से पूछा कि जेई कितनी बार आए थे। लोगों ने बताया कि अभी एक बार ही आए। अधिकारियों को मौके पर जाना होगा। जेई को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब लिया जाएगा। - गौतम सरदाना, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed