फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Subdivision level library will be shifted, search for new building started

Hisar News: उपमंडल स्तरीय लाइब्रेरी को किया जाएगा शिफ्ट, नए भवन का तलाश शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Subdivision level library will be shifted, search for new building started
 उपमंडल स्तरीय पुस्तकालय कमेटी के साथ बैठक करते एसडीएम राजेश खोथ।  - फोटो : 1
हांसी। दिल्ली गेट के समीप स्थित उपमंडल स्तरीय लाइब्रेरी को जल्दी ही किसी दूसरे भवन में शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इस कार्य के लिए एसडीएम ने नवगठित उपमंडलीय लाइब्रेरी कमेटी के पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक की। साथ ही करीब चार जगह चयनित की गई हैं। जिनका आगामी दिनों में निरीक्षण किया जाएगा। लाइब्रेरी को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन में शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही लाइब्रेरी का दायरा भी बढ़ाया जाएगा जिससे विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं व पुस्तक प्रेमियों को एक ही स्थान पर सुविधा प्राप्त होगी। एसडीएम राजेश खोथ ने लघु सचिवालय में लाइब्रेरी कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देश दिए कि शहर में लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए उपयुक्त भवन का शीघ्र चयन किया जाए। भवन का चयन करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि वहां लाइब्रेरी ऑफिस, रीडिंग रूम, महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, प्रकाश और वेंटिलेशन जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। यदि शहर में कोई उपयुक्त भवन उपलब्ध नहीं होता है तो ऐसी स्थिति में लघु सचिवालय में ही लाइब्रेरी स्थापित करवाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


फाउंडेशन से मांगेंगे किताबें
एसडीएम ने कमेटी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि उपमंडल स्तरीय इस पुस्तकालय में तमाम विषयों की ज्ञानवर्धक पुस्तकें, बच्चों के लिए साहित्य, विज्ञान, इतिहास, कला, तकनीकी, कृषि और सामाजिक विषयों से संबंधित सामग्री उपलब्ध करवाई जाएं। पुस्तकों की पर्याप्त संख्या सुनिश्चित करने के लिए कमेटी राजा राममोहन राय लाइब्रेरी फाउंडेशन को पत्र लिखे। ताकि वहां से भी आवश्यक पुस्तकों की आपूर्ति करवाई जा सके।
विज्ञापन


लाइब्रेरी के नए भवन के लिए जगह तलाश की जा रही है। शिफ्ट होने के साथ ही यह लाइब्रेरी आने वाले समय में एक शैक्षणिक और बौद्धिक केंद्र के रूप में उभरेगी। जिससे विद्यार्थियों के साथ-साथ आम नागरिक भी लाभान्वित होंगे। - राजेश खोथ, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बार बदल चुका है पुस्तकालय
उपमंडल स्तरीय पुस्तकालय 37 वर्ष पुराना है। वर्ष 1988 में राजकीय महाविद्यालय में पुस्तकालय खोला गया था। उसके बाद वर्ष 1992 में इसे बड़सी गेट के बाहर मार्केट कमेटी के मैदान में शिफ्ट कर दिया गया। भवन खंडहर होने के चलते वर्ष 2007 में इसे दिल्ली गेट में नगर परिषद की दुकानों के पास बने एक छोटे से हॉल कमरे में शिफ्ट कर दिया। इसमें पुस्तकालय का पूरा सामान ही नहीं आता है। इस सरकारी पुस्तकालय का आजीवन सदस्य बनने के लिए मात्र 10 रुपये की फीस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed