Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sub inspector Ramesh Kumar was murdered by people in Millgate area of Hisar

हिसार में SI की पीट-पीटकर हत्या: अक्सर कहते थे रिटायरमेंट के बाद दाढ़ी रखूंगा...फिर भारत भ्रमण के लिए निकलूंगा

Sat, 08 Nov 2025 08:50 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 08 Nov 2025 08:50 AM IST
सार

एसआई रमेश के सहयोगी दिनेश कुमार ने बताया कि उन्हें घुड़सवारी का शौक था। वे हर जरूरतमंद की मदद करने में आगे रहते थे। वे अक्सर कहते थे रिटायरमेंट के बाद दाढ़ी रखूंगा। फिर भारत भ्रमण के लिए निकलूंगा।

विज्ञापन
Sub inspector Ramesh Kumar was murdered by people in Millgate area of Hisar
एसआई हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती होकर सब इंस्पेक्टर के पद तक पहुंचे एसआई रमेश कुमार फिलहाल एडीजीपी कार्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वे थाने चौकी में अपनी डयूटी नहीं लगवाते थे। जनवरी 2026 में ही उनका रिटायरमेंट होना था। उनकी अधिकतर सेवा सिरसा और हिसार में रही। उनके सभी साथी हंसमुख स्वभाव के लिए उनको पहचानते हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

एसआई रमेश के सहयोगी दिनेश कुमार ने बताया कि उन्हें घुड़सवारी का शौक था। वे हर जरूरतमंद की मदद करने में आगे रहते थे। वे अक्सर कहते थे रिटायरमेंट के बाद दाढ़ी रखूंगा। फिर भारत भ्रमण के लिए निकलूंगा। एक महीना पहले ही स्वास्थ्य सुधारने के लिए चाय भी छोड़ दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्निंग वॉक, जिम जाने और अच्छे कपड़े पहनने का भी शौक था। दिनेश कुमार ने बताया कि रमेश कुमार वर्दी बहुत कम ही पहनते थे। आसपास के काफी लोगों को तो पता भी नहीं था कि वह पुलिस में हैं। अक्सर सादी वर्दी में डयूटी पर आते थे। उन्होंने पारिवारिक व स्वास्थ्य कारणों से 10 नवंबर से एक माह के लिए छुट्टी मंजूर कराई थी।

विज्ञापन

छोटी बेटी की शादी का जिक्र करते थे...
बड़ी बेटी रेणु की शादी के बाद छोटी बेटी सुजाता की शादी के लिए बात करते थे। अक्सर कहते थे कि यह जिम्मेदारी भी पूरी हो जाए तो बहुत बड़ा बोझ कम हो जाएगा। बेटे की शादी की चिंता नहीं है। वह चाहे तो खुद कर ले। बेटियों की शादी के बाद अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो जाऊंगा।

पुलिस के उच्चाधिकारी मिलने पहुंचेएसआई रमेश की मौत की जानकारी मिलने के बाद एसपी शशांक कुमार सावन, एडीजीपी केके राव रात में ही परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। डीएसपी तनुज शर्मा ने नागरिक अस्पताल पहुंचकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। एसआई रमेश का शाम करीब 6 बजे पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह है मामला-
हिसार के मिलगेट क्षेत्र में स्थित श्यामलाल की ढाणी में वीरवार रात हुड़दंग कर रहे कुछ लोगों ने टोकने पर मामूली कहासुनी के दौरान हरियाणा पुलिस के उपनिरीक्षक रमेश कुमार की ईंट-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को पिता-पुत्र सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए भाग रहे तीन आरोपी गिरने से चोटिल हो गए। इनके हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया है। पुलिस ने मौके से हमलावरों की एक कार और दो स्कूटी बरामद की हैं। पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब 6 बजे परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed