फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students will get employment related information

Hisar News: विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगार संबंधित जानकारियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Students will get employment related information
हिसार। गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय की प्लेसमेंट सेल और रोजगार एवं श्रम मंत्रालय के अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए स्थापित प्रतिष्ठान राष्ट्रीय कॅरिअर सेवा केंद्र हिसार के बीच शुक्रवार को समझौता हुआ। समझौता ज्ञापन पर प्राचार्य डॉ. विवेक कुमार सैनी और प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ. सतीश वर्मा, राष्ट्रीय कॅरिअर सेवा केंद्र के उप क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी थूल्लूलू सुधीर ने हस्ताक्षर किए। प्राचार्य डॉ. सैनी ने बताया कि इस समझौते के बाद विद्यार्थियों को रोजगार संबंधित जानकारियां आसानी से मिल सकेंगी।
विज्ञापन

प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ.सतीश वर्मा ने बताया कि 14 और 15 फरवरी को केंद्र के सहयोग से प्रशिक्षण और रोजगार मेला लगाया जाएगा जिसमें 30 से अधिक कंपनियों को विद्यार्थियों के साक्षात्कार और प्लेसमेंट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. राजेंद्र सेवदा, डॉ. वीनू मेहता, डॉ. सविता, डॉ. सरिता, डॉ. राजपाल, कीर्ति पांडे, डॉ. राजीव वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed