{"_id":"66465f3b97d518b03a0955b4","slug":"students-will-get-career-related-information-in-hsb-hisar-news-c-21-hsr1005-383026-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एचएसबी में मिलेगी विद्यार्थियों को कॅरिअर से जुड़ी जानकारीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एचएसबी में मिलेगी विद्यार्थियों को कॅरिअर से जुड़ी जानकारीं
विज्ञापन
हिसार। 12वीं पास करने वाले विद्यार्थियों को गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में 17 से 22 मई तक विद्यार्थियों के कॅरिअर से संबंधित सुझाव दिए जाएंगे। इसके लिए दोपहर 11 से 1 बजे तक विद्यार्थी या अभिभावक फोन पर या जीजेयू कैंपस में हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस (एचएसबी) में जाकर काउंसलर से बात कर सकते हैं। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को करियर चुनने में हो रही परेशानियों को दूर करना है।
विद्यार्थी और अभिभावक मोबाइल नंबर 9728852803 या 8708899122 या 7015700182 पर संपर्क कर सकते हैं। यह सेमीनार एचएसबी और कॅरिअर काउंसिलिंग सेल मिलकर कर रहे है। कार्यशाला में विद्यार्थी एचएसबी की ओर से शुरू किया जा रहे 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बीबीए-एमबीए व बीकॉम एमकॉम की पूरी जानकारी ले सकते हैं। गौरतलब है कि 12वीं पास करने के बाद विद्यार्थियों को अपने कॅरिअर चुनने को लेकर परेशानी होती है। कई बार विद्यार्थी जानकारी के अभाव में सही कॅरिअर नहीं चुन पाते हैं, जिन्हें बाद में पछताना पड़ता है। 12वीं के बाद विद्यार्थियों का सही मार्ग दर्शन करने के लिए जीजेयू में कॅरिअर कार्यशाला का आयोजन किया जा रह है। एचएसबी में नए सत्र से नई शिक्षा नीति के तहत नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। जिनके बारे में विद्यार्थियों की पूरी जानकारी दी जाएगी। बिज़नेस एजुकेशन काउंसलिंग कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर समूह चर्चा, संगोष्ठियां और व्यक्तिगत काउंसलिंग से छात्रों को व्यवसाय शिक्षा में उनके शैक्षणिक और कॅरिअर के विकल्पों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
मैं विद्यार्थियों और अभिभावकों से भी है अपील करता हूं कि वह इस 17 मई से 22 मई तक आयोजित होने वाले साप्ताहिक काउंसलिंग कार्यक्रम का भरपूर लाभ उठाएं। - प्रो. नरसी राम बिश्नोई, कुलपति, जीजेयू।