फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students need to be skilled to get good employment: Vice Chancellor

अच्छा रोजगार पाने के लिए विद्यार्थियों को कौशलयुक्त होना जरूरी : कुलपति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Students need to be skilled to get good employment: Vice Chancellor
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा है कि विद्यार्थियों को अब केवल नौकरी पाने के लिए नहीं सोचना चाहिए, बल्कि नौकरी देने वाला बनने के लिए सोचना चाहिए। नए आइडियाज व स्टार्ट-अप विकसित करें। अपने आइडियाज व स्टार्ट-अप को बाजार के योग्य बनाएं ताकि समाज व राष्ट्र की भलाई के साथ-साथ विद्यार्थी अपना खुद का भी सुनहरा भविष्य सुनिश्चित कर सकें।
विज्ञापन

अच्छा रोजगार पाने के लिए विद्यार्थियों को कौशलयुक्त होना होगा। प्रो. नरसी राम बिश्नोई विश्वविद्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर (पीडीयूआईआईसी) के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय ई-समिट : ब्लेज ऑफ इनोवेशन 2024 के समापन समारोह को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। विश्वविद्यालय के चौधरी रणबीर सिंह सभागार में हुए समापन समारोह में कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता पीडीयूआईआईसी के निदेशक प्रो. विशाल गुलाटी ने की।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर ने कहा कि आज के विद्यार्थियों में रचनात्मक प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें एक मंच देने की जरूरत है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस व संबंधित तकनीकों का प्रयोग तेजी से बढ़ा है। निदेशक प्रो. विशाल गुलाटी ने कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि समिट में विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों की 30 टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रो. सुरेश मित्तल, प्रो. संदीप आर्य, डॉ. सुमित सरोहा व डॉ. मणीश्रेष्ठ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम
स्टार्ट-अप स्पॉटलाइट प्रतियोगिता में कार्तिकेय मित्तल ने पहला, सक्षम राकेश कुमार अग्रवाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
स्टार्ट-अप गतिविधियों में हाई रोलर्स प्रतियोगिता में अनिरूध ने पहला, साहिल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
अल्फा बिडर्स प्रतियोगिता में रोहित हुडा ने पहला, दीपक ने दूसरा रोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया।
एक्विजीशन प्रतियोगिता में यश प्रभाकर ने पहला, तरुण ने दूसरा और अमित कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
एलिवेर्ट्स पिच प्रतियोगिता में प्रेरणा पहले, तानिया दूसरे तथा दीपिका तीसरे स्थान पर रही।
बिजनेस क्विज प्रतियोगिता में आदित्य अग्रवाल पहले, मयंक दूसरे व अपूर्वा तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed