फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students denied admission should participate in physical counselling on 12th

Hisar News: दाखिले से वंचित विद्यार्थी 12 को फिजिकल काउंसिलिंग में लें हिस्सा

Wed, 09 Jul 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 09 Jul 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Students denied admission should participate in physical counselling on 12th

विज्ञापन
सिवानी मंडी। सेठ मेघराज जिंदल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवानी के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी है। उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक की ओर से 10 जुलाई से फिर ऑनलाइन पोर्टल खोला जा रहा है। विद्यार्थी पूर्व में किसी कारणवश प्रवेश नहीं ले सके या वंचित रह गए हैं वे 10 जुलाई से आवेदन कर सकते हैं और 12 जुलाई को फिजिकल काउंसलिंग में भाग लेकर अपनी सीट सुनिश्चित कर सकते हैं।
प्राचार्य ने बताया कि वर्तमान में महाविद्यालय में पांच पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इनमें बीए में 300, बीकॉम में 80, बीएससी मेडिकल में 80, नॉन-मेडिकल में 80 तथा बीए ऑनर्स जियोग्राफी प्रथम वर्ष में 40 सीटें उपलब्ध हैं। इच्छुक विद्यार्थी https://admissions.highereduhry.ac.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्नातक (यूजी) एवं स्नातकोत्तर (पीजी) द्वितीय तथा तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए भी फीस भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसकी अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित की गई है। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed