फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Student union election necessary

शिक्षित युवाओं को राजनीति में लाने के लिए छात्र संघ चुनाव जरूरी

Thu, 10 Dec 2015 01:47 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Thu, 10 Dec 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
Student union election necessary

पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा ने कहा है कि राजनीति की राह मुश्किल के साथ बदनाम भी है।

विज्ञापन


जब तक पढ़े लिखे युवा राजनीति में नहीं आएंगे तब तक लोगों का न तो नजरिया बदलेगा न ही जनता की समस्याओं का समाधान होगा। शिक्षित युवाओं को राजनीति में लाने के लिए छात्र संघ के चुनाव जरूरी हैं।

यह बात उन्होंने बुधवार को हिसार में शुरू हुए इनसो के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के मौके पर कही। अधिवेशन का औपचारिक उद्घाटन इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने किया।
विज्ञापन


सम्मेलन में हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व राजस्थान के इनसो के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा ने सायंकालीन सत्र में छात्र राजनीति और लोकदल में छात्र राजनीति का इतिहास विषय पर बोलते हुए कहा कि वर्तमान दौर की राजनीति को लेकर आम आदमी का नजरिया बदल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमजन राजनीतिज्ञों को सकारात्मक नजरिये से कम और नकारात्मक रवैये से ज्यादा देखते हैं। इसके लिए जनता नहीं बल्कि राजनीतिज्ञ का आचरण जिम्मेवार हैं।

चाणक्य नीति का जिक्र करते हुए कहा कि राजनीति की राह बहुत मुश्किल भी है और बदनाम भी। जब तक पढ़े-लिखे और समझदार लोग राजनीति में नहीं आएंगे तब तक लोगों का न तो नजरिया बदलेगा न ही जनता की समस्याओं का समाधान होगा।

छात्र संघ के चुनाव जरूरी हैं। पूर्व संसदीय सचिव ने कहा कि राजनीति में आने से पहले वफादारी का पाठ जरूर पक्का कर लें।

इनेलो का उदाहरण देते हुए कहा कि स्व. चौधरी देवीलाल ने जमीन से जुड़े लोगों को राजनीति में लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा में पहुंचाया।

अधिवेशन में इनसो के प्रभारी प्रो. रणधीर सिंह चीका ने कहा कि छात्र नेता विद्यार्थियों के हित में काम करें। दीपक बन कर समाज को रोशनी देने का काम करते हुए दिशाहीन युवाओं को पथ पर लाएं।

इनेलो के जिला प्रधान राजेंद्र लितानी ने जननायक देवीलाल की विचारधारा पर बोलते हुए कहा कि जननायक ने जनता की नीतियां व योजनाएं अधिकारियों से पूछ कर और एसी रूम में बैठ कर नहीं बनाई।

चौधरी देवीलाल हमेशा जनता के बीच रहते थे। विद्यार्थियों के लिए बस पास, अनुसूचित जातियों के लिए गांवों में चौपाल व बुजुर्गों के लिए पेंशन योजना लागू किया।

कृषि मूल्य निर्धारित आयोग में किसानों को प्रतिनिधित्व देने की सबसे पहले चौधरी देवीलाल ने ही आवाज उठाई थी।

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि जब तक छात्र संघ के चुनाव बहाल नहीं होंगे तब तक हरियाणा में सही मायनों में लोकतंत्र की स्थापना नहीं हो सकती।

जब तक सरकार लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के आधार पर छात्र संघ के चुनाव बहाल नहीं करेगी, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

इससे पहले इनसो के जिला अध्यक्ष सिल्क पूनिया ने यहां पहुंचे प्रतिनिधियों का स्वागत किया। सायंकालीन सत्र में इनेलो के वरिष्ठ नेता व रोहतक के जिला अध्यक्ष सतीश नांदल व अशोक शेरवाल ने भी संबोधित किया।


इस अवसर पर इनसो के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देसवाल, कुलदीप नारा, दिल्ली से ध्रुव सांगवान, चंडीगढ़ से सोमवीर व अनिल घणघस, कुवि से मंजू जाखड़ व कोमल, अर्जुन सेढ़ल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed