फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sports department could not quench the thirst of 10 crore astroturf

10 करोड़ के एस्ट्रोटर्फ की प्यास नहीं बुझा पाया खेल विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Sports department could not quench the thirst of 10 crore astroturf
एस्ट्रोटर्फ पर अभ्यास करते खिलाड़ी (फाइल फोटो) संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। शहर में 10 करोड़ की लागत से बने एस्ट्रोटर्फ की खेल विभाग प्यास नहीं बुझा पाया है। दो माह बीत जाने के बाद भी एस्ट्रोटर्फ पर लगे स्प्रिंगल फव्वारे ठीक नहीं हो पाए। ऐसे में लगातार खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित हो रहा है। मुख्य ग्राउंड के बाद अब छोटे ग्राउंड पर भी फव्वारों ने काम करना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

उधर, मिट्टी के मैदान पर अभ्यास करते समय खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं। तीन दिन में दो खिलाड़ी चोटिल हो चुुकी हैं। कई बार खिलाड़ी भी खेल अधिकारियों से फव्वारों को ठीक करवाने की मांग कर चुके हैं, मगर आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। खिलाड़ियों का कहना है कि 10 करोड़ से बने एस्ट्रोटर्फ का उन्हें कोई फायदा नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

काफी समय से फव्वारे खराब हैं। मजबूरन मिट्टी के मैदान पर अभ्यास कर रहे हैं। हर समय चोट लगने का डर रहता है। तीन दिन में दो खिलाड़ी रजनी और मोहिनी को अभ्यास के समय चोट लग चुकी है। फिर भी खेल विभाग आंखें मूंदे कर बैठा है। खेल विभाग तुरंत संज्ञान लेकर फव्वारे को ठीक करवाएं। - रेेखा शर्मा, गोलकीपर, साई
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े और छोटे एस्ट्रोटर्फ पर काफी समय से फव्वारे नहीं चल रहे हैं। यदि पानी छिड़काव के बिना प्रैक्टिस करेंगे तो चोट लगने का डर रहता है। एस्ट्रोटर्फ होने के बावजूद हमे सुविधा नहीं मिल रही है। कभी फव्वारे खराब हो जाते हैं तो कभी पाइप फट जाती है। मिट्टी के मैदान पर ठीक ढंग से अभ्यास नहीं कर पाते हैं। - सोनिया, नेशनल मेडलिस्ट, साई
मिट्टी के मैदान में काफी गड्ढे और लंबी घास उगी हुई है तो एस्ट्रोटर्फ पर फव्वारे खराब पड़े हैं। पहले लॉकडाउन में प्रैक्टिस बंद रही। अब फव्वारे काम नहीं कर रहे हैं। एस्ट्रोटर्फ समतल होता है, लेकिन मिट्टी के मैदान का लेवल ठीक नहीं होने के कारण अभ्यास प्रभावित होने के साथ चोट लगने का भी डर रहता है। - ज्योति बिदासरा, नेशनल मेडलिस्ट, साई

एस्ट्रोटर्फ पर फव्वारे ठीक करवाने को लेकर हमारी ओर से पत्र मुख्यालय भेजा जा चुका है। मेरी पोस्टिंग जींद में है, लेकिन मुझे हिसार का भी अतिरिक्त चार्ज मिला हुआ है। सोमवार को अधिकारी से बातचीत कर अपडेट लिया जाएगा। - राजबाला, कार्यकारी जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed