{"_id":"6aa84572bb624560040b524d","slug":"son-of-hisars-district-attorney-dies-by-drowning-in-the-sea-while-visiting-sri-lanka-hisar-news-c-21-hld1018-952076-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: श्रीलंका घूमने गए हिसार के जिला अटार्नी के बेटे की समुद्र में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: श्रीलंका घूमने गए हिसार के जिला अटार्नी के बेटे की समुद्र में डूबने से मौत
विज्ञापन
हिसार/फतेहाबाद। श्रीलंका घूमने गए हिसार के जिला अटार्नी फतेहाबाद के भूना निवासी सुनील परुथी के 25 वर्षीय बेटे समृद्ध परुथी की सोमवार को समुद्र में डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना दोपहर करीब 3 बजे परिवार को मिली। उस समय जिला अटार्नी सुनील परुथी कोर्ट में थे। सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। देर रात परिवार के सदस्य फ्लाइट से श्रीलंका के कोलंबो पहुंच गए।
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप बाजिया ने बताया कि समृद्ध 9 सितंबर को अपने दोस्तों के साथ श्रीलंका घूमने गया था। उसकी 16 सितंबर को वापस हिसार लौटने की योजना थी। सोमवार को समुद्र में राफ्टिंग के दौरान हादसा हुआ। समृद्ध के साथ मौजूद दो दोस्त भी समुद्र में डूब गए थे। हालांकि उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद समृद्ध को भी अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई। समृद्ध की एकमात्र बड़ी बहन की शादी करीब 2 वर्ष पहले गुरुग्राम में हुई थी। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।