फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Solar plant will start soon at the railway station, passengers will not face any problem when power goes off

Hisar News: रेलवे स्टेशन पर जल्द शुरू होगा सोलर प्लांट, लाइट जाने पर यात्रियों को नहीं होगी परेशानी

Fri, 06 Jun 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 06 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Solar plant will start soon at the railway station, passengers will not face any problem when power goes off
 रेलवे स्टेशन पर ​स्थित आरपीएफ कार्यालय की छत पर लगाया सोलर प्लांट।
हिसार। अब रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को लाइट से संबंधित कोई समस्या नहीं होगी। जल्द ही आरपीएफ कार्यालय पर लगा सोलर प्लांट चालू किया जाएगा।
विज्ञापन

फिर लाइट जाने के बाद पंखें, डिस्पले बोर्ड से लेकर से एसी तक चल सकेंगे, ताकि स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों को कोई परेशानी न हो। आरपीएफ कार्यालय की छत पर 50 किलोवाट क्षमता वाला सोलर प्लांट लगाया गया है। इस प्लांट पर करीब 25.96 लाख की लागत आई है।
बता दें, कि कई बार लाइट जाने के कारण स्टेशन पर लगे पंखें सहित अन्य बिजली उपकरण बंद हो जाते हैं। मगर जल्द ही अब समस्या दूर होगी।
हाल ही में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन पर कई कार्य करवाए गए हैं। इन कार्यों को करवाने का उद्देश्य यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाना है। रेलवे अधिकारियों की अनुसार 50 किलोवाट सोलर प्लांट से 50 हजार वाट बिजली का उत्पादन होगा।
विज्ञापन

---
फूड प्लाजा शुरू होने का यात्रियों को इंतजार
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर फूड प्लाजा बनकर तैयार हो चुका है। मगर अभी तक कोई भी ठेकेदार लेने के लिए तैयार नहीं हुआ है। हालांकि फूड प्लाजा के लिए तीन बार टेंडर भी लगाया जा चुका है। ऐसे में शहरवासियों को भी फूड प्लाजा शुरू होने का इंतजार चल रहा है। अब जल्द ही रेलवे की ओर से दोबारा टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी, ताकि यात्रियों को फूड प्लाजा का फायदा मिल सके। इस फूड प्लाजा में यात्रियों को ब्रेक फास्ट, लंच से लेकर डिनर की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed