{"_id":"67dda3f7700968cd9f01a514","slug":"so-far-330-applications-have-reached-the-department-for-sports-nurseries-hisar-news-c-21-hsr1020-589218-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: खेल नर्सरियों के लिए विभाग के पास अब तक पहुंचे 330 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: खेल नर्सरियों के लिए विभाग के पास अब तक पहुंचे 330 आवेदन
विज्ञापन
हिसार। खेल नर्सरियों के लिए 31 मार्च तक आवेदन किए जा सकेंगे। अब तक जिला खेल विभाग के पास नर्सरियों के 330 आवेदन आ चुके हैं। जिन्होंने नर्सरियों के लिए आवेदन किए हैं, उन्हें 28 मार्च तक फिजिबिलिटी रिपोर्ट नर्सरी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। वहीं, जल्द ही कोच नर्सरियों में फिजिबिलिटी जांचने फील्ड में उतरेंगे। सभी मानकाें पर खरा उतरने पर ही विभाग नर्सरी अलॉट करेगा। पिछले साल खेल विभाग ने जिले में 87 खेल नर्सरियां खोली थीं। इन नर्सरियों में अभ्यास कर खिलाड़ियों ने जिला से लेकर राज्य स्तर पर पदक जीते।
बता दें, कि विभाग की ओर से अभी तक आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च थी। मगर अब इसे बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस बार ज्यादा खेल नर्सरियां खुलने की संभावना है। खेल विभाग की ओर से सरकारी, निजी संस्थानों, पंचायत और निजी खेल संस्थाओं में खेल नर्सरियां खोली जाएंगी। एक नर्सरी में खिलाड़ियों की संख्या 25 होनी चाहिए। नर्सरी में 8 से 14 साल और 15 से 19 साल तक के खिलाड़ी विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण लेंगे।
33 सरकारी खेल नर्सरियां चल रहीं
खेल विभाग की ओर से जिले में 33 सरकारी खेल नर्सरियां भी चल रही है। हर साल ट्रायल लिए जाएंगे। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर ही खिलाड़ियों का नर्सरी के लिए चयन किया जाता है। ऐसे में कोच 28 मार्च तक ट्रायल ले सकते हैं। महाबीर स्टेडियम में कार्यरत जूडो कोच हितेश सैनी ने बताया कि रविवार 23 मार्च शाम 4 बजे से स्टेडियम में जूडो की नर्सरी के लिए ट्रायल लिए जांएगे। ट्रायल देने आने वाले खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी, दो पासपोर्ट फोटो के अलावा जरूरी सभी दस्तावेज लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नर्सरियों के लिए आवेदन करने की अब अंतिम तिथि 31 मार्च है। जल्द ही नर्सरियों में जाकर फिजिबिलिटी जांची जाएगी। सभी मानक पूरा होने पर ही विभाग की ओर से नर्सरी अलॉट की जाएगी। - नरेश कुमार, जिला खेल अधिकारी