फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Shed ready to keep five thousand cows in the sanctuary, animal catch campaign will be run soon

गोअभयारण्य में पांच हजार गोवंश को रखने के लिए शेड बनकर तैयार, जल्द चलाया जाएगा पशु पकड़ो अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Shed ready to keep five thousand cows in the sanctuary, animal catch campaign will be run soon
अमर उजाला कार्यालय में पहुंचे निगमायुक्त अशोक गर्ग बातचीत करते हुए। - फोटो : Hisar
हिसार। गोअभयारण्य में पांच हजार गोवंश को रखने के लिए शेड बनकर तैयार हो गया है। अब जल्द ही बड़े स्तर पर बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। यह बात निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कही। वह रविवार को अमर उजाला कार्यालय में पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें शहर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बेबाकी से जवाब दिए।
विज्ञापन

निगमायुक्त ने बताया कि गोअभयारण्य में अब एक स्थायी पशु चिकित्सक की भी तैनात की जा चुकी है। इसके अलावा दो हजार नंदियों को रखने की अलग से व्यवस्था की गई है। वैसे शहर से ज्यादातर नंदियों को पकड़कर नंदीशाला पहुंचाया जा चुका है। अब गायों को पकड़कर गोअभयारण्य पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

मलबे की समस्या के समाधान को लेकर जल्द किया जाएगा टेंडर
निगमायुक्त ने बताया कि शहर में सीएंडडी वेस्ट (मलबे) की समस्या भी गंभीर है। इसे लेकर जल्द ही टेंडर किया जाएगा। ठेकेदार मलबे से टाइल बनाएगा। टेंडर की शर्तों को तैयार किया जा रहा है। स्ट्रीट वेंडिंग योजना पर उन्होंने कहा कि इस योजना को सरकार ही सिरे चढ़ा सकती है, क्योंकि कोई भी विभाग इस योजना के लिए अपनी जमीन देने को तैयार नहीं है। सातरोड़ के विकास को लेकर निगमायुक्त ने कहा कि यहां सीवर लाइन बिछ चुकी है। पेयजल लाइन बिछाई जा रही है। हालांकि इसमें एजेंसी ने देरी कर दी है। पेयजल का काम पूरा होते ही सभी सड़कें बना दी जाएंगी। स्वर्ण जयंती पार्क भी तैयार है। वह सातरोड़ में एक पुस्तकालय खोलना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर वार्ड में कंपोस्ट प्लांट तैयार करने का लक्ष्य
गर्ग ने बताया कि जब वह यहां आए थे तो शहर में दो कंपोस्ट प्लांट थे। अब पांच और बनवाए गए हैं। शहर के प्रत्येक वार्ड में ऐसे कंपोस्ट प्लांट तैयार करने की योजना है ताकि शहर से निकलने वाले गीले कचरे से खाद तैयार की जा सके। उन्होंने कहा कि वह शहर की सफाई व्यवस्था से काफी हद तक संतुष्ट हैं। प्रॉपर्टी टैक्स पर उन्होंने कहा कि पहले जहां उनके पास इस संबंध में 25-30 शिकायतें आती थीं, अब मुश्किल से एक या दो शिकायतें हैं। कभी-कभी तो एक भी नहीं आती। निगम की प्रॉपर्टी टैक्स शाखा की कार्यप्रणाली में काफी सुधार हुआ है।

महिला सफाई कर्मियों को लिखने के लिए किया प्रेरित
निगमायुक्त ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने महिला सफाई कर्मियों को अपने जिंदगी के अनुभवों को लिखने को कहा है। वह चाहते हैं कि उन अनुभवों को एक किताब का रूप दिया जाए। उनका मानना है कि यह तबका काफी पीड़ित है। लोग भी इनके काम को पसंद नहीं करते हैं, जबकि इनका काम सबसे महत्वपूर्ण है। अगर एक हफ्ते भी सफाई न हो, लोग बीमार होने शुरू हो जाएंगे। इस वर्ग का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए ही उन्होंने निगम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की मुहिम शुरू की, जिसमें ज्यादातर भागीदारी सफाई कर्मचारियों की ही रहती है। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ाई के लिए बुक बैंक तैयार किया गया है, जहां से बच्चे निशुल्क किताब लेकर पढ़ाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed