{"_id":"65fc962c0c4aa40230010d94","slug":"sewer-line-damaged-while-repairing-broken-drinking-water-line-while-installing-a-pole-dirty-water-coming-into-houses-hisar-news-c-21-hsr1005-346837-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: खंभा लगाते समय टूटी पेयजल लाइन को दुरुस्त करते समय सीवर लाइन क्षतिग्रस्त, घरों में आ रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: खंभा लगाते समय टूटी पेयजल लाइन को दुरुस्त करते समय सीवर लाइन क्षतिग्रस्त, घरों में आ रहा गंदा पानी
विज्ञापन
मोरी गेट चौक के पास सीवर लाइन लीकेज होने पर खोदा गया गड्ढा।
हिसार। शहर के मोरी गेट चौक पर बिजली का खंभा लगाते समय टूटी पेयजल लाइन को ठीक करते समय सीवर लाइन भी टूट गई। अब क्षेत्र के घरों में दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही है। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोग वीरवार को जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में पहुंचे। यहां अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान कर दिया जाएगा।
मोरी गेट निवासी सुरेंद्र सोनी ने बताया कि कुछ दिन पहले यहां बिजली कर्मचारी खंभे लगाने आए थे। खंभे के लिए गड्ढा खोदते समय उन्होंने सिटी थाना बूस्टिंग स्टेशन में जा रही पेयजल की मुख्य लाइन को तोड़ दिया। इसके बाद पेयजल लाइन को दुरुस्त करने के लिए जेसीबी से मौके पर खोदाई शुरू की तो पेयजल लाइन के साथ से गुजर रही सीवर की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इसके बाद पेयजल लाइन को ठीक कर दिया गया। मगर अभी भी घरों में दूषित पेयजल सप्लाई हो रहा है।
पेयजल लाइन करवाई ठीक : कंवरपाल
जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ कंवरपाल ने बताया कि पेयजल लाइन तोड़ने वाले बिजली निगम के ठेकेदार ने इसे ठीक करवाने के लिए विभाग को मुआवजा दिया है। पेयजल लाइन ठीक करवा दी गई है। जिस सीवर लाइन को तोड़ा गई है, वह पाइप अभी उपलब्ध नहीं है। इसे भी एक-दो दिन में ठीक कर दिया जाएगा। पेयजल लाइन को ठीक कर दिया गया है तो अब घरों में गंदा पानी आने का सवाल ही नहीं उठता है।