{"_id":"5931b18b4f1c1b2a54bdb444","slug":"seven-year-old-s-mother-left-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात माह की मासूम को सौंप गायब हुई युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात माह की मासूम को सौंप गायब हुई युवती
amarujala/Hisar
Updated Sat, 03 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
छोड़ी बच्ची के साथ महिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम जोर-शोर से छेड़े हुए है। वहीं हिसार में 10 दिन में बेटियों को बोझ समझकर लावारिस छोड़ने की दो घटनाएं सामने आई हैं। चार दिन पहले एक अनजान युवती पटेल नगर की महिला शामा को सात महीने की मासूम बच्ची सौंपकर गई थी। वह लौटी नहीं और उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। महिला ने बच्ची पुलिस को सौंप दी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बच्ची को हांसी के एक आश्रम में भेजा है। पीएलए पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।
पटेल नगर निवासी महिला शामा ने बताया कि चार दिन पहले एक युवती बच्ची को लेकर आई थी। वह उनको तीन-चार बार मिल चुकी थी। युवती की उम्र करीब 25 साल है। उसने खुद को ग्रेजुएट बताते हुए जिंदल चौक के पास एक बीमा कंपनी की कर्मचारी बताया था। महिला ने बताया कि युवती से उसकी मुुलाकात डेढ़ महीने पहले पटेल नगर की सब्जी मंडी में हुई थी। उसके बाद वह उसे मंडी के आसपास तीन-चार बार मिल चुकी थी और हाय-हैलो होती थी। महिला के अनुसार युवती खुद को कुंवारी बताती थी, जबकि वह शादीशुदा दिखती है। युवती ने उसे काम दिलाने का झांसा दिया था।
15 दिन पहले छोड़कर ले गई थी बच्ची
महिला ने बताया कि युवती 15 दिन पहले उनके घर आई थी और उसकी बेटी को बच्ची सौंप गई थी। वह पेपर देकर आने की बात कहकर बच्ची छोड़ गई थी। वह बाद में बच्ची ले गई थी। युवती चार दिन पहले उनके घर आई थी और बच्ची को उनके पास छोड़ गई थी। उसने कहा था कि उसकी बड़ी बहन की चार बेटियां हैं। उसकी बहन को कैंसर है और वह दिल्ली के एक अस्पताल में दाखिल है। वे इस बच्ची मिष्टी को कुछ देर अपने पास रख लें। वह बहन की तीन बेटियों को अड्डे पर बस में बिठाने जा रही है। इसके बाद वह नहीं लौटी और उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। शामा ने शुक्रवार को इसकी जानकारी पार्षद डॉ. महेंद्र जुनेजा को दी। उसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
विज्ञापन
युवती का नहीं चला पता
पुलिस ने बच्ची बाल संरक्षण अधिकारी सुनीता यादव के हवाले कर दी। बाद में बच्ची को हांसी के आश्रम में भेेजा गया। पुलिस और पटेल नगर की शामा ने युवती द्वारा बताया पता ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन कुछ पता न चला। युवती ने बताया था कि वह पटेल नगर में बड़े स्कूल के पीछे रहती है।
महिला बोली, रात को आ जाएगी युवती
महिला शामा ने केस दर्ज होने के बाद रात को पुलिस को बताया कि उसे किसी के जरिये पता चला है कि युवती रात को या शनिवार सुबह लौट आएगी। वह बच्ची को ले जाएगी। पीएलए चौकी के एएसआई मेहर सिंह ने बताया कि अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मोबाइल फोन की आईडी कैथल की मिली है और जांच जारी है।
पिता ने पारिजात चौक के पास लावारिस छोड़ी थी बेटी
एक मामला 10 दिन पहले सामने आया था। ठंडी सड़क निवासी अमित कुमार लिव इन में बारह क्वार्टर की एक महिला के साथ रहता था। उनकी ढाई महीने की एक बेटी है। वह कई दिन महिला के पास नहीं गया था। महिला सुबह आठ बजे पारिजात चौक के पास पहुंची थी। अमित नगर निगम का स्वीपर है और उसकी ड्यूटी पारिजात चौक के पास है। महिला बच्ची लेकर अमित से मिली थी और खर्चा न देने का उलाहना देकर उसे बच्ची सौंपकर चलती बनी थी। अमित ने बच्ची को लावारिस बताकर सिविल अस्पताल में दाखिल करा दिया था। अमित ने पुलिस को शिकायत दी थी कि कोई अनजान महिला बच्ची को कूड़े के ढेर पर फेंक गई है। सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात महिला पर केस दर्ज किया था, लेकिन अगले दिन मीडिया में खबर छपी तो बारह क्वार्टर की महिला ने सिटी थाने में पहुंचकर अमित की साजिश का पर्दाफाश कर दिया था। महिला ने अमित को पति बताते हुए कहा था कि बच्ची हमारी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था।