{"_id":"5823777e4f1c1bf67eb39bfe","slug":"sector-14-hisar-electric-shock-death-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से पोते को बचाने आई दादी, दोनों की मौत, मां झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से पोते को बचाने आई दादी, दोनों की मौत, मां झुलसी
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
लाल बल्ब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-14 में बुधवार रात छत पर खेल रहा पोता संगीत (11) बंदरों को लोहे की रॉड से भगाने लगा तो वह छत के साथ गुजर रही तारों से छू गई, जिससे करंट की चपेट में आ गया, फिर पोते के चिल्लाने की आवाज सुनकर दादी उसे बचाने आई तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। इसके बाद बच्चे की आवाज सुनकर उसकी मां भी मौके पर दौड़ी तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। हादसे में दादी-पोते की मौत हो गई, लेकिन बच्चे की मां को करंट ने जोरदार झटका दिया, जिससे वह दूर जाकर गिर पड़ी और अब वह घायल है। वहीं मृतक बुजुर्ग कृष्णा देवी और उनके 11 साल के पोते संगीत का शव डेड हाउस में रखवाया गया है।
संगीत छत पर खेल रहा था। वहां अचानक बंदरों ने उत्पात मचा दिया। पोता बंदरों को रॉड से भगाने लगा तो वह छत के साथ गुजर हरी बिजली की तारों को छू गई, जिससे संगीत करंट की चपेट में आ गया। पोते के चिल्लाने की आवाज सुनकर दादी कृष्णा जैसे ही बच्चे को पकड़ने लगी तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर बच्चे की मां भी मौके पर पहुंची तो वह भी करंट की चपेट में आ गई, जिसे जोरदार झटका लगा और वह दूर जाकर गिर गई। इससे वह झुलस गई। परिजन जब ऊपर पहुंचे तो तीनों बेसुुध हालत में छत पर मिले। उन्होंने तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने दादी-पोते को मृत घोषित कर दिया। जबकि बच्चे संगीत की मां घायल हालत में है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम वीरवार को किया जाएगा। हादसे की खबर मिलने पर आस-पड़ोस के काफी लोग सरकारी अस्पताल में पहुंच गए। इसके चलते अस्पताल में काफी भीड़ इकट्ठी हो गई थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।