फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Second incident of robbery at petrol pump within 34 days

34 दिन के अंदर पेट्रोल पंप पर लूट की दूसरी वारदात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Second incident of robbery at petrol pump within 34 days
पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद बदमाश। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। भागेश्वरी पेट्रोल पंप पर 34 दिन पहले हुई लूट की वारदात अभी ट्रेस भी नहीं हुई है और बदमाशों ने शनिवार रात एक और पेट्रोल पंप पर डकैती की वारदात को अंजाम दे दिया। इस बार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लोहरवाड़ा के समीप स्थित नेवलाय फिलिंग स्टेशन को अपना निशाना बनाया और यहां तैनात स्टाफ से करीब एक लाख की नकदी लूट ली। सदर थाना पुलिस ने फिलिंग स्टेशन के मैनेजर की शिकायत पर इस संबंध में आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में किरावड निवासी नरसी ने बताया कि वो नेवलाय फिलिंग स्टेशन पर बतौर मैनेजर कार्यरत है। शनिवार रात उसके अलावा सेल्समैन सचिन और सुभाष पेट्रोल पंप पर थे। उसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर नकाबपोश तीन युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन्होंने अपनी बाइक में 1200 रुपये का पेट्रोल भरवाया और रुपये मांगने पर सेल्समैन पर पिस्टल तान दी। इसके बाद गन प्वाइंट पर वो स्टाफ को अंदर केबिन में ले आए।
विज्ञापन

वहां आने के बाद उन्होंने जबरन उनकी जेब से रुपये निकाल लिए। इसके बाद बदमाशों ने वहां रखे मेज के दराज को भी खंगाला, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। बदमाशों ने इसके बाद कमरे में लगी एलईडी को पिस्टल की बट मारकर तोड़ दिया। इसके बाद वो उन्हें केबिन में रोककर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बदमाशों के जाने के बाद राहगीर के फोन से पुलिस को किया सूचित
बदमाशों के जाने के करीब एक मिनट बाद पेट्रोल पंप मैनेजर और सेल्समैन शटर उठाकर बाहर निकले। इसके बाद उन्होंने एक राहगीर का फोन लेकर पुलिस को सूचित किया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां लगे सीसीटीवी की फुटेज अपने कब्जे में ले ली। फुटेज में तीनों बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर केबिन में घुसकर कर्मचारियों की जेब से रुपये निकालते नजर आ रहे हैं।
- भागेश्वरी पंप से लूटे थे 90 हजार
गत 18 अप्रैल को भी बाइक सवार बदमाशों ने भागेश्वरी पेट्रोल पंप से गन प्वाइंट पर करीब 90 हजार रुपये लूटे थे। इस संबंध में बौंदकलां थाने में केस दर्ज हुआ था, लेकिन पुलिस अब तक वारदात को ट्रेस नहीं कर पाई है। इससे पहले भी पेट्रोल पंप और शराब ठेकों पर गन प्वाइंट पर लूट की कई वारदातें हो चुकी हैं।
- 40 मिनट तक पेट्रोल पंप पर रहे बदमाश
डकैती करने वाले बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर करीब 40 मिनट बिताए। पेट्रोल डलवाने के बाद बारिश आने पर वो वहीं रुक गए। उस दौरान अन्य लोग भी पेट्रोल पंप पर पहुंचे जो बारिश रुकते ही वहां से चले गए और उनकी जाने के बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पेट्रोल पंप पर कार्यरत मैनेजर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- बीर सिंह, सदर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed