{"_id":"694eddeef96920bc61081a06","slug":"sdm-gets-good-governance-award-for-planting-11500-saplings-hisar-news-c-21-hsr1020-778427-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 11,500 पौधे लगाने पर एसडीएम को गुड गवर्नेंस अवॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 11,500 पौधे लगाने पर एसडीएम को गुड गवर्नेंस अवॉर्ड
विज्ञापन
हांसी। म्हारी हरी-भरी हांसी अभियान के तहत उपमंडल में रिकॉर्ड 11,500 पौधे लगाने पर सुशासन दिवस पर एसडीएम राजेश खोथ को हिसार जिले में प्रथम स्थान मिला। नवाचारों और पर्यावरण के प्रति उनकी सक्रियता के आधार पर उन्हें गुड गवर्नेंस अवॉर्ड (सुशासन पुरस्कार) से नवाजा गया। एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासन ने न केवल पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया है बल्कि उनकी उत्तरजीविता सुनिश्चित करने के लिए सामुदायिक भागीदारी को भी बढ़ावा दिया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद एसडीएम राजेश खोथ ने कहा कि यह पुरस्कार पूरी टीम और हांसी की जनता के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि म्हारी हरी-भरी हांसी सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने का संकल्प है। एसडीएम पिछले 20 वर्षों से प्रत्येक वर्ष 10 हजार पौधरोपण कर रहे हैं।