फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   School director murder case: Demand for an impartial investigation and security, private school organizations met with the BJP state president in Hansi.

स्कूल संचालक हत्याकांड : निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की उठी मांग, प्राइवेट स्कूल संगठनों ने हांसी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
School director murder case: Demand for an impartial investigation and security, private school organizations met with the BJP state president in Hansi.
नारनौंद स्कूल संचालक की हत्या के विरोध में बैठक करते निजी स्कूल संगठन से जुड़े लोग।  
बास। क्षेत्र के करतार मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक जगबीर पानू की हत्या के बाद हरियाणा सहित देशभर के निजी स्कूल संगठनों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। रविवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्राइवेट स्कूल संगठनों के अध्यक्षों और प्रतिनिधिमंडलों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली से हांसी में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने हत्याकांड की निष्पक्ष जांच, दोषियों को कड़ी सजा दिलवाने और प्रदेशभर के निजी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग रखी।
विज्ञापन

इसके बाद नेशनल इंडिपेंडेंस स्कूल एलायंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कुलभूषण शर्मा, सर्व हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान कुंडू, हरियाणा प्राइवेट स्कूल ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सेठी, जगदीश भैरों, बलबीर वर्मा, रामनिवास आदि पुट्ठी गांव पहुंचे। उन्होंने संचालक जगबीर पानू के परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया और उन्हें आश्वस्त किया कि इस दुखद समय में केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के निजी स्कूल संगठन उनके साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed