{"_id":"62546ca288160f74964f5148","slug":"save-four-more-days-drop-by-drop-then-you-will-get-full-supply-hisar-news-hsr6288851108","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन और बूंद-बूद बचा कर रखें, फिर मिलेगी पूरी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन और बूंद-बूद बचा कर रखें, फिर मिलेगी पूरी सप्लाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। जलघर के टैंकों में जैसे-जैसे पानी का स्तर कम हो रहा है, वैसे-वैसे जलसंकट गहरा रहा है। शहरवासियों को अभी चार दिन और पानी की किल्लत झेलनी पड़ेगी। पुराने शहर में पेयजल सप्लाई के लिए महाबीर कॉलोनी का एक वाटर टैंक खाली हो चुका है। जबकि दूसरे टैंक में पानी का स्तर काफी नीचे है। वहीं, आजाद नगर जलघर के वाटर टैंक में ढाई फुट और कैमरी रोड जलघर के एक टैंक में साढ़े चार फुट पानी बचा है। एचएसवीपी के पांच में से दो टैंक में अभी तीन दिन का पानी शेष है।
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार 13 अप्रैल तक नहरबंदी रहेगी। 13 अप्रैल की शाम या फिर 14 अप्रैल को सुबह सिंचाई विभाग की ओर से पानी छोड़ा जाएगा। दो दिन के अंदर जनस्वास्थ्य विभाग के पास नहरों में पानी पहुंच जाएगा। पानी पहुंचने के साथ ही टैंकों को भरा जाएगा। जनस्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि 16 अप्रैल से शहरवासियों को पानी की पूरी सप्लाई मिलेगी।
जानिए...जलघरों के वाटर टैंकों की स्थिति
- महाबीर कॉलोनी का एक टैंक खाली, दूसरे में छह दिन का पानी।
- आजाद नगर जलघर के टैंक में चार दिन का पानी।
- कैमरी रोड जलघर का एक टैंक खाली, दूसरे में 8 दिन का पानी।
- एचएसवीपी के 5 वाटर टैंक में से तीन खाली, दो में 3 दिन का पानी।
आजाद नगर में चलाए जा रहे दो ट्यूबवेल
आजाद नगर की आबादी 50 हजार से ऊपर है। यहां एक वाटर टैंक बना है। मगर आबादी के लिहाज से यह टैंक काफी छोटा है। यहां के जलघर के टैंक में अभी ढाई फुट पानी बचा है। फिलहाल यहां दो ट्यूबवेल चलाए जा रहे हैं। टैंक के पानी और ट्यूबवेल के पानी को मिक्स करके सप्लाई में दिया जा रहा है। आजाद नगर निवासी कमलेश, शांति, बलवान, सुरेश कुमार ने बताया कि पानी का स्वाद बदल गया है। पानी में खारापन आ रहा है। उधर, आजाद नगर जलघर में नई मोटरें लगा दी गई हैं। नहर आने के बाद यहां के एरिया में पूरे प्रेशर के साथ पानी की सप्लाई मिलेगी।
विज्ञापन
पटेल नगर, पड़ाव चौक, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हो रही शुद्ध पेयजल सप्लाई
जनस्वास्थ्य विभाग के पास पिछले कई दिनों से पटेल नगर, पड़ाव चौक और सिरसा रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दूषित पेयजल सप्लाई की शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद विभाग की टीम ने यहां निरीक्षण कर लाइन चेक करवाई। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ कंवरपाल का कहना है कि अब तीनों एरिया में साफ पानी की सप्लाई आ रही है। हमारे पास फिलहाल दूषित पेजयल की कोई शिकायत लंबित नहीं है।
16 अप्रैल से शहरवासियों को पहले के तरह ही नियमित सप्लाई मिलेगी। फिलहाल नहरबंदी के कारण टैंक में पानी कम है। फिर भी हमारा प्रयास है कि जहां पानी की सप्लाई नहीं पहुंच रही है, वहां टैंकर भिजवाए जा रहे हैं।
- कंवरपाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग