Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Amul, Atul, and Abhay Houses dominated the athletics meet.

Hisar News: एथलेटिक्स मीट में अमूल, अतुल और अभय हाउस छाया

Fri, 27 Nov 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 27 Nov 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Amul, Atul, and Abhay Houses dominated the athletics meet.
रतिया। अकाल अकादमी अजीतसर में शुक्रवार को आयोजित 25वीं इंटर हाउस एथलेटिक मीट में विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। 100 और 200 मीटर दौड़ में अमूल हाउस ने कई मुकाबलों में प्रथम स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ और रिले रेस में अतुल व अभय हाउस के खिलाड़ियों ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के साथ वार्षिकोत्सव-2026 भी आयोजित किया गया। फतेहाबाद की पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर खेलों का शुभारंभ किया। उनके साथ थाना प्रभारी प्रवीन कुमार और प्रवक्ता विनोद कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अकादमी पहुंचने पर प्रिंसिपल अमनजीत कौर, मुख्य सेवादार सुखदेव सिंह और हेड क्लर्क रुस्तम सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
एसपी ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा के साथ खेलों में भाग लेना भी जरूरी है। खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन और नेतृत्व क्षमता बढ़ाते हैं। हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण प्रयास और मेहनत है। हार से सीख लेकर निरंतर आगे बढ़ने वाले विद्यार्थी ही सफलता हासिल करते हैं। इस अवसर पर गतिविधि इंचार्ज मनमीत कौर, परीक्षा इंचार्ज आशीष जिंदल, सभी सदनों के इंचार्ज और समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीफ कोऑर्डिनेटर जसवंत सिंह और खेल शिक्षकों गुरुध्यान सिंह, परवीन कुमार, सरजीत सिंह व अमित कुमार ने बताया कि विभिन्न वर्गों में कड़े मुकाबले देखने को मिले।
ये रहे परिणाम :
100 मीटर दौड़ (कक्षा 4-5 लड़के): रवकीरत सिंह (अतुल हाउस) प्रथम, अंगदजोत सिंह (अभय हाउस) द्वितीय और अतुल हाउस तृतीय रहा।

- 100 मीटर दौड़ (कक्षा 4-5 लड़कियां): अमूल हाउस ने प्रथम और द्वितीय तथा अतुल हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

- 200 मीटर दौड़ (कक्षा 6-8 लड़कियां): अमूल हाउस प्रथम, अतुल द्वितीय और अजय हाउस तृतीय रहा।

- 200 मीटर दौड़ (कक्षा 9-12 लड़के): अभय व अतुल हाउस संयुक्त रूप से प्रथम, अमूल द्वितीय और अभय हाउस तृतीय रहा।

- 200 मीटर दौड़ (कक्षा 9-12 लड़कियां): अमूल हाउस प्रथम, अतुल द्वितीय और अभय हाउस तृतीय रहा।

- 800 मीटर दौड़ (कक्षा 6-8 लड़के):अतुल हाउस प्रथम, अमूल द्वितीय और अभय हाउस तृतीय रहा।

- 800 मीटर दौड़ (कक्षा 6-8 लड़कियां): अजय हाउस प्रथम तथा अमूल और अभय हाउस संयुक्त रूप से द्वितीय रहे।

- रिले रेस (कक्षा 9-12 लड़के): अभय हाउस प्रथम, अतुल द्वितीय और अजय हाउस तृतीय रहा।

- लॉन्ग जंप (लड़के): अमूल हाउस प्रथम, अभय हाउस द्वितीय और तृतीय रहा।

- लॉन्ग जंप (लड़कियां): अजय हाउस प्रथम, अमूल द्वितीय और अभय हाउस तृतीय रहा।

- शॉट पुट (कक्षा 9-12 लड़के): अजय हाउस प्रथम तथा अमूल हाउस ने द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed