फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sandeep Arya Jangra made a world record in Surya Namaskar

Hisar News: संदीप आर्य जांगड़ा ने सूर्य नमस्कार में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Sat, 31 May 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 31 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Sandeep Arya Jangra made a world record in Surya Namaskar
संदीप आर्य को सम्मानित करते मुख्य अति​थि 
हिसार। उकलाना के गांव फरीदपुर निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप आर्य जांगड़ा ने सूर्य मंदिर मोढेरा में लगातार 20 हजार सूर्य नमस्कार करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। संदीप आर्य का नाम अमेरिका बुक और लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है, जिनको लंदन और अमेरिका से सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

संदीप आर्य की इस उपलब्धि पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंदर भाई पटेल व योग गुरु स्वामी रामदेव ने बधाई दी। संदीप आर्य ने बताया वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रतियोगिता में एक सप्ताह पहले भोजन बंद कर दिया था। रोजाना 6 से 8 घंटे सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। रिकॉर्ड बनाने में उनका 15 किलो वज़न कम हो गया है। संदीप आर्य ने बताया उनको ये प्रेरणा योग गुरु स्वामी रामदेव से मिली है। उनको देखकर ही योग सीखना शुरु किया था। संदीप आर्य ने बताया कि वह 2010 से लगातार सूर्य नमस्कार और योग का अभ्यास कर रहे हैं। उनका सपना था सूर्य नमस्कार के क्षेत्र में जाकर पूरे विश्व में अपने गांव अपने माता पिता अपने देश का नाम रोशन करें। संदीप आर्य ने बताया कि वह अब तक 10 हजार शिक्षण संस्थानों में सूर्य नमस्कार मोटिवेशन के कार्यक्रम कर चुके हैं। 20 हजार लगातार सूर्यनमस्कार का वर्ल्ड रिकॉर्ड की इस उपलब्धि को देखते पोलैंड के वैज्ञानिक संदीप आर्य पर रिसर्च करने लिए भारत आएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed