फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sampling will be done in four public places and one school daily

रोजाना चार सार्वजनिक स्थल और एक स्कूल में होगी सैंपलिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sampling will be done in four public places and one school daily
हिसार। देश के साथ प्रदेश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के केस मिलने लगे हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। अब रोजाना बस अड्डा, राजकीय कॉलेज मैदान, रेलवे स्टेशन, मॉडल टाउन गुरुद्वारा और एक स्कूल में सैंपलिंग की जाएगी। इसके आलवा विदेश से लौटने वालों की सैंपलिंग नियमित तौर पर जारी रहेगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक जनवरी से सरकारी भवनों में दूसरी डोज के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। अब रोजाना 20 हजार से अधिक लोग वैक्सीन लगवा रहे हैं। दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में यह तीन से चार हजार तक रह गया था। जिले में अभी तीन सक्रिय केस हैं। वहीं, जिले में अब तक 179202 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री के बयान के बाद टीकाकरण
22 दिसंबर 11544
23 दिसंबर 20076
24 दिसंबर 25347
25 दिसंबर 20439
26 दिसंबर 21005
27 दिसंबर 24847
जिले में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान के तहत अभी तक कुल 17 लाख 9 हजार 202 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। 10 लाख 74 हजार 352 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज व 6 लाख 34 हजार 850 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। - डॉ. तरुण, डिप्टी सिविल सर्जन, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी एवं आईडीएसपी इंचार्ज डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि जिले में रोजाना चार जगहों पर सैंपलिंग होगी। इसके अलावा टीम रोजाना एक स्कूल में सैंपलिंग करेगी। जिले में अभी तक 8 लाख 18 हजार 16 लोगों की जांच की जा चुकी है।

पूर्व वित्तमंत्री ने उठाई खाली पदों को भरने की मांग
हिसार। पूर्व वित्तमंत्री प्रो. संपत सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर व ओमिक्रॉन संक्रमण के फैलाव को देखते हुए सरकार को तुरंत प्रभाव से खाली पड़े पदों पर चिकित्सकों व स्टाफ की नियुक्ति करनी चाहिए। स्वास्थ्य की आपातकाल स्थिति को देखते हुए सभी जिला नागरिक व उपमंडल अस्पतालों, सीएचसी व पीएचसी सैंटरों को तुरंत अतिरिक्त बजट जारी करना चाहिए ताकि उन्हें संभलने का मौका मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed