फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Safe travel... Now school buses will be tested on the fitness scale

Hisar News: सुरक्षित सफर... अब फिटनेस की कसौटी पर कसेंगी स्कूल बसें

Tue, 07 Jul 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 07 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Safe travel... Now school buses will be tested on the fitness scale
हिसार। स्कूल व कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को सुरक्षित सफर मुहैया कराने के लिए प्रदेश सरकार और परिवहन विभाग ने कड़ा रुख अपना लिया है। जिले में नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रही स्कूल बसों के कारण हो रहे हादसों को रोकने के लिए अब सीएम फ्लाइंग हिसार और क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की टीमें मिलकर विशेष चेकिंग अभियान चलाएंगी।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज की इंचार्ज सुनैना और आरटीए के यातायात निरीक्षक हरविंदर सिंह के नेतृत्व में अभियान के तहत न केवल स्कूल बसों की फिटनेस जांची जाएगी बल्कि सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन

इन मानकों की होगी कड़ी जांच
दस्तावेज व फिटनेस : बसों के वैध कागजात और फिटनेस सर्टिफिकेट।
सुरक्षा उपकरण : सीसीटीवी कैमरे, अग्निरोधी गैस सिलिंडर और प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) बॉक्स की उपलब्धता।
स्टाफ वेरिफिकेशन : चालकों का मेडिकल टेस्ट, वर्दी, चरित्र और नशे की प्रवृत्ति को लेकर वेरिफिकेशन रिपोर्ट।
परिचालक : बस में प्रशिक्षित अटेंडेंट का होना अनिवार्य।
गति सीमा : निर्धारित स्पीड लिमिट का सख्ती से पालन।

लापरवाही पर होगी सीधे इंपाउंड की कार्रवाई
सीएम फ्लाइंग की इंचार्ज सुनैना ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। चेकिंग के दौरान यदि किसी बस की फिटनेस खराब पाई जाती है या जरूरी मानक पूरे नहीं मिलते हैं तो भारी जुर्माना लगाने के साथ-साथ बस को जब्त किया जाएगा। इसके अलावा संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन ने स्कूल प्रबंधनों को हिदायत दी है कि बच्चों को बस में चढ़ाने और उतारने के दौरान विशेष सावधानी बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed