फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rs 12 lakh recovered from a car coming from Delhi to Hisar

Hisar News: दिल्ली से हिसार आ रही कार से 12 लाख रुपये बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rs 12 lakh recovered from a car coming from Delhi to Hisar
हांसी। सीलिंग प्लान के तहत वीरवार को हांसी में 32 पुलिस नाकों पर 1707 वाहनों की जांच की गई। दौरान दिल्ली से हिसार आ रही एक कार से पुलिस ने 12 लाख रुपये बरामद किए। गाड़ी चालक राशि के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका। सपी के पीआरओ सुभाष शर्मा ने बताया कि पुलिस ने रुपये मालखाने में जमा कराते हुए आयकर विभाग को मामले की जांच सौंप दी। वीरवार को 110 वाहनों के चालान काटे गए। डीएसपी विनोद शंकर व प्रदीप यादव ने नाकों पर जाकर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं, मंडी आदमपुर पुलिस ने ट्रक में ठूस-ठूस कर भरे 25 पशुओं को मुक्त करवाया। ट्रक चालक व परिचालक को काबू कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार सहायक उपनिरीक्षक रामफल अन्य कर्मचारियों सहित क्रांति चौक पर रात को गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें ईवीआर 314 के इंचार्ज दशरथ ने सूचना दी कि गांव मोडाखेडा के बस अड्डे के पास एक गाड़ी रुकवाई है, जिसमें भैंस व कटड़े भरे हैं। उप निरीक्षक की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी चालक से पूछताछ की तो उसकी पहचान यूपी के मेरठ जिले के रसुलपुर धोड़ली नानु फतेहपुर निवासी मोहम्मद दिलशाद व साथ बैठे व्यक्ति की पहचान राजस्थान के नोहर जिला निवासी मजिद के रूप में हुई। गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 9 कट्डे व 16 भैंस लदी हुई थीं। पुलिस ने मोहम्मद दिलशाद और मजिद के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed