फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Roadways jammed, passengers helpless

रोडवेज का चक्का जाम, यात्री बेबस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Roadways jammed, passengers helpless
हिसार रोडवेज के बंद के दौरान प्राइवेट बसों की छत पर जाते यात्री। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। कुंडली में रोडवेज चालक को गाड़ी से कुचलने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर वीरवार को कर्मचारियों ने रोडवेज बसों का चक्का जाम कर दिया। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। दिनभर में रोडवेज की 132 बसों में से सिर्फ 37 और किमी. स्कीम की 24 बसें ही रूट पर दौड़ी। इस दौरान बुड़ाक, बालसंमद, सिवानी, तोशाम, अग्रोहा, राजगढ़, भादरा, डोभी समेत अन्य रूटों पर बसें चलीं। हालांकि निजी बस संचालकों की खूब चांदी हुई। रोडवेज की बसों को बस स्टैंड के पिछले गेट से बाईपास होकर निकाला गया।
विज्ञापन

बस स्टैंड परिसर में वीरवार अलसुबह धरने पर बैठे कर्मचारियों ने एलान किया है कि शुक्रवार को भी चक्का जाम रहेगा। ऐसे में सफर करने वाले यात्री घर से सोच समझकर ही निकलें। वीरवार सुबह सात बजे से पहले किलोमीटर स्कीम की चार बसें चंडीगढ़, भादरा, राजगढ़ और बरवाला भेजी गईं। पहली बस सुबह चंडीगढ़ के लिए 4:40 बजे रवाना की गई।
विज्ञापन

प्राइवेट बसों की छत पर जोखिम भरा सफर
रोडवेज बसों का चक्का जाम होने के कारण प्राइवेट बसों में यात्रियों की भारी भीड़ रही। बस के अंदर भी सवारियां खड़ी नजर आई। इतना हीं नहीं, भीड़ के चलते निजी बसों की छत पर भी काफी सवारियां सफर करती नजर आईं। हालांकि छत पर सवारियों को बैठाने की अनुमति नहीं हैं। बावजूद बसों के चालक-परिचालक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सवारियां भर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना होती है 22 लाख से की आमदनी, हड़ताल के चलते 4 लाख की हुई
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार रोडवेज को रोजाना 22 लाख से ज्यादा आमदनी होती है। मगर वीरवार को रोडवेज का चक्का जाम होने के कारण बसें नहीं चल पाईं। हड़ताल के चलते रोडवेज को पूरे दिन में 4 लाख की आमदनी हुई है।
बस अड्डे पर 20 पुलिसकर्मी रहे तैनात
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए बस अड्डे पर पुलिस बल तैनात रहा। बस स्टैंड पुलिस चौकी के जवानों के अलावा 10 अतिरिक्त स्टाफ की ड्यूटी लगाई गईं। बस अड्डे पर कुल 20 पुलिस कर्मचारी तैनात रहे। अलसुबह ही पुलिस कर्मचारियों ने अपना मोर्चा संभाल लिया था।
महाप्रबंधक ने दो बार बुलाया, नहीं माने कर्मचारी
रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने रोडवेज कर्मचारियों को दो बार बातचीत के लिए बुलाया था। मगर कर्मचारियों ने कहा कि हम बसों को चलने नहीं देंगे। हमारी मांग जायज हैं। हम किसी भी सूरत में बसें हिसार डिपो से नहीं निकलने देंगे। इस मौके पर हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ से राजकुमार चौहान, रामसिंह बिश्नोई, नरेंद्र, राजबीर दूहन, पवन बूरा, अमित जुगलान, संदीप सातरोड़, पवन बूरा, अरूण शर्मा, अनूप, अमित जुगलान, कमल निंबल, संजय भाटला, राजेश मुकलान, राजेश शर्मा, कुलदीप मिल्क, सूरजभान चोपड़ा, सुभाष ढिल्लो आदि मौजूद रहे।
धरना शांतिपूर्वक चल रहा है। हड़ताल पूरी तरह कामयाब रही। आज भी बसों का चक्का पूरी तरह जाम रहेगा। - रामसिंह बिश्नोई, डिपो प्रधान
वीरवार को कुल 61 बसें चलाई गईं। इनमें रोडवेज की 37 और किलोमीटर स्कीम की 24 बसें शामिल है। शुक्रवार को हमारी कोशिश रहेगी कि बसें सुचारु रूप से चले। इसको लेकर चालकों से संपर्क किया जा रहा है। - अनिल चोपड़ा, कार्यकारी यातायात प्रबंधक, रोडवेज
धरने पर बैठे कर्मचारियों की जानकारी ली जा रही है। उनकी रिपोर्ट तैयार होगी। इसके बाद लिस्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। शुक्रवार को हमारी ओर से सुचारु रूप से बसें चलाने का प्रयास रहेगा। - राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, हिसार
ये हैं मांगें
- सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
- मृतक के परिवार के एक सदस्य को नियमित नौकरी दी जाए।
- मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये की राशि दी जाए।
- घायलों को 10-10 लाख रुपये दिए जाए।
फोटो: 83 से 86 तक
रोडवेज बसें नहीं चलने पर काफी परेशानी उठानी पड़ी। प्राइवेट बसों के लिए भी कई-कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा। किसी न किसी तरह घर पहुंचे। - शुभम, रोहतक निवासी
रोडवेज बसें चली नहीं। प्राइवेट बसों में भी काफी भीड़ थी। हड़ताल का पता होता तो बस स्टैंड पर आता ही नहीं। बसें नहीं चलने पर सभी यात्री परेशान रहे। - अंकुश, मुंढाल निवासी
लोकल से लेकर लंबे रूटों पर बसें नहीं चल रही हैं। कई घंटे इंतजार करने के बाद बस मिली। भीड़ के चलते बस में सीट नहीं थी। काफी यात्रियों ने छत पर सफर किया। - रामकुमार, बिठमडा निवासी

रोडवेज बसों की सुविधा नहीं मिलने के कारण परेशान रहे। प्राइवेट बसें भी कई रूटों पर नहीं चल रही थी। इस कारण सफर करने में काफी परेशानी उठानी पड़ी। - रामस्वरूप, सीसवाल निवासी

हिसार रोडवेज के बंद के दौरान बस स्टैंड पर बस न मिलने से परेशान यात्री संवाद

हिसार रोडवेज के बंद के दौरान बस स्टैंड पर बस न मिलने से परेशान यात्री संवाद- फोटो : Hisar

हिसार-  हरियाणा रोडवेज के चक्का जाम बंद के दौराप प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के हि

हिसार- हरियाणा रोडवेज के चक्का जाम बंद के दौराप प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के हि- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed