फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Roadways have not yet made arrangements to run buses on three days left of CET exam

सीईटी परीक्षा के तीन दिन शेष पर अभी तक रोडवेज ने बसे चलाने के लिए नहीं किए प्रबंध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Roadways have not yet made arrangements to run buses on three days left of CET exam
हिसार। सीईटी (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) के लिए मात्र तीन दिन शेष बचे हैं। मगर अभी तक रोडवेज ने बसें चलाने के लिए कोई रूपरेखा तैयार नहीं की है। पांच व छह नवंबर को होने वाली परीक्षा प्रदेश के 17 जिलों में होगी। मगर परीक्षार्थियों के लिए बसों की क्या सुविधा रहेगी। अभी तक रोडवेज ने कोई तैयारी नहीं की है। रोडवेज अब डीजी से पत्र मिलने का इंतजार कर रहा है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार अभी तक उनके पास परीक्षार्थियों की लिस्ट नहीं आई है कि किन-किन जिलों में कितने परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। लिस्ट आने के बाद ही फाइनल हो पाएगा। वहीं इस परीक्षा के लिए हिसार जिले में 68 केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 17902 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

30 इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर संभालेंगे बसों की व्यवस्था
पांच व छह नवंबर को होने वाली सीईटी परीक्षा को लेकर बस स्टैंड पर चार फ्लाइंग टीमों की ड्यूटी लगाई गई है। फ्लाइंग टीम में 30 इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर शामिल हैं, जोकि बस स्टैंड पर बसों की व्यवस्था संभालेंगे। इसके अलावा बस स्टैंड पर काउंटर भी लगाए जाएंगे। काउंटर पर कार्यरत कर्मचारी बसों के समय से लेकर बूथ नंबर की जानकारी देंगे।
विज्ञापन

दो सेशन में होगी परीक्षा
सीईटी परीक्षा को 2 सेशन में आयोजित किया जाएगा। सुबह का सेशन में 10 बजे से 11:45 बजे तक होगी। शाम के सेशन में दोपहर 3 बजे से शाम 4:45 तक होगी। सुबह के सेशन की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को सुबह साढे़ 8 बजे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग करनी होगी। वहीं शाम के सेशन में परीक्षार्थियों को 1:30 रिपोर्टिंग करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी ओर से तैयारी पूरी है। मगर अभी तक हमारे पास परीक्षार्थियों की कोई लिस्ट नहीं आई है। लिस्ट आने के बाद हम फाइनल कर पाएंगे कि परीक्षार्थियों के लिए कितनी बसें चलेंगी। जहां तक बसों में फ्री सफर की बात कही जा रही है इसको लेकर अभी तक हमारे पास मुख्यालय से कोई पत्र नहीं आया है। बुधवार को डीजी से पत्र मिलने की उम्मीद है। उसके बाद ही कुछ कह सकते है।
- राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed