{"_id":"68acb853cbd0b960ca0c0357","slug":"roadways-faces-a-loss-of-rs-50000-every-time-it-rains-hisar-news-c-21-hsr1005-695518-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हर बार बारिश में रोडवेज को 50 हजार का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हर बार बारिश में रोडवेज को 50 हजार का नुकसान
विज्ञापन
हिसार। वर्कशॉप से अभी तक चार्जर शिफ्ट नहीं होने के कारण हर बार बारिश में रोडवेज को 50 हजार रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। रविवार शाम और सोमवार को आई बारिश के कारण वर्कशाॅप में पानी भरने से ई-सिटी बसें चार्ज नहीं हो पाईं। ऐसे में सुबह 11 बजे के बाद ई-सिटी बसाें की सर्विस बंद रही। 11 बजे से पहले बसों की 14 फेरियां लगीं।
हिसार डिपो की पांच बसें चल रही हैं। इनमें तीन बसें गंगवा और दो बसें आधार अस्पताल रूट पर चलाई जा रही हैं।
दरअसल, वर्कशॉप में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। थाेड़ी सी बारिश में यहां पानी जमा हो जाता है। इस कारण वर्कशॉप में लगा चार्जर डूब जाता है। हर बार बारिश में शहरवासियाें को ई-सिटी बसों की सुविधा नहीं मिल पाती। हालांकि वर्कशॉप से चार्जर को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना है।
बिजली निगम ने एस्टीमेट बनाकर रोडवेज को भेजा था। फिर रोडवेज की ओर से एस्टीमेट मुख्यालय भेज दिया गया। मगर अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। बसें चार्ज नहीं होने के कारण जहां एक ओर शहरवासियों को परेशानी उठानी पड़ती है, वहीं, बसें न चलने से रोडवेज को भी काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
वर्कशॉप में पानी भरने के कारण ई सिटी बसें चार्ज नहीं हो सकी। अब पानी निकलने के बाद ही बसें चार्ज हो सकेगी। सुबह 11 बजे तक ही सभी ई-सिटी बसों का संचालन हुआ। उसके बाद बसें नहीं चल पाई।
- रमेश सहरावत, इंचार्ज, सिटी बस।