{"_id":"6849d4ade171bdfcf9008b11","slug":"roadways-buses-were-not-available-on-local-and-long-routes-passengers-looked-helpless-hisar-news-c-21-hsr1020-645357-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: लोकल से लेकर लंबे रूटों पर नहीं मिलीं रोडवेज बसें, यात्री दिखे बेबस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: लोकल से लेकर लंबे रूटों पर नहीं मिलीं रोडवेज बसें, यात्री दिखे बेबस
Thu, 12 Jun 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
हिसार बस स्टैंड पर बस में चढ़ने की जदोजहत करते यात्री।
हिसार। सिरसा में बुधवार को संत कबीर दास जयंती पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में हिसार डिपो की रोडवेज बसें भेजने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। यात्री घंटों तक बसें आने का इंतजार करते रहे। लोकल से लेकर लंबे रूटों पर यात्रियाें को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि शाम को सिरसा से बसें वापस आनी शुरू हो गई थी।
वीरवार से सभी बसें सुचारू रूप से चलेंगी। हिसार डिपो की 108 बसें सिरसा भेजी गई थीं। हालांकि जरूरत न पड़ने पर 30 बसें वापस बुला ली गई थीं।
सिरसा बसें भेजने पर सबसे ज्यादा लोकल रूट पर यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। इनमें तोशाम, मिर्चपुर, भूना, काबरेल, बालसमंद, अग्रोहा, दुर्जनपुर, स्याहड़वा आदि रूट शामिल रहे। वही, हिसार डिपो में 256 बसें हैं। इनमें 73 बसें हांसी की शामिल हैं। पूछताछ केंद्र पर भी बसों की जानकारी लेने के लिए यात्रियों की भीड़ लगी हुई थी।
-- -- -- -
मुझे भांजा के घर स्याहड़वा जाना था। काफी समय से बस नहीं मिली। यदि पहले पता होता तो मैं आता ही नहीं। काफी परेशानी उठानी पड़ी। यदि बसें सिरसा भेजी है तो रोडवेज की ओर से कोई ओर विकल्प होना चाहिए था।
विज्ञापन
- जगमाल, यात्री।
-- --
मैं दौलतपुर से आया हूं और हरिता के पास गांव बोरा जाना है। काफी समय से बस का इंतजार कर रहा हूं। बस स्टैंड आने के बाद पता चला कि बसें सिरसा भेजी हुई हैं। काफी परेशानी उठानी पड़ी।
- राम सिंह, यात्री।
-- -- --
बस स्टैंड आने के बाद पता चला कि पिछले काफी समय से भूना की बस नहीं आई है। काफी देर तक बस स्टैंड पर बैठी रही। मैं राजस्थान के गांव लांबा खेड़ा से आई हूं। इस गर्मी में बस के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
- मुन्नी देवी, यात्री।