फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Roadways bus got accident, 11 injured

50 सवारियों से भरी रोडवेज बस पलटी, 11 घायल

Wed, 09 Dec 2015 01:35 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Wed, 09 Dec 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus got accident, 11 injured

घने कोहरे के कारण मंगलवार सुबह सिरसा रोड पर करीब 50 सवारियों से भरी राजस्थान के सूरतगढ़ जाने वाली हिसार डिपो की बस अश्व अनुसंधान केंद्र के पास पलट गई।

विज्ञापन


हादसे में एक महिला सहित 11 सवारियां घायल हो गईं। कंडक्टर व ड्राइवर को भी मामूली चोटें आईं हैं। हादसे के बाद बस के सामने का शीशा तोड़कर सवारियों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंचे रोडवेज ड्यूटी इंचार्ज व अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचे और तीन एंबुलेंस मंगवाकर घायलों को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया।

यहां से एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे परिजन निजी अस्पताल में ले गए।

सामने से आया ट्रक नहीं दिया दिखाई
रोडवेज बस के ड्राइवर कमल कुमार व कंडक्टर राजेश कुमार सुबह सवा 6 बजे के करीब भारी कोहरे के बीच सूरतगढ़ के लिए निकले थे। बस में लगभग 50 सवारियां थीं।

जैसे ही बस बाईपास से निकली, धुंध के कारण सामने से आ रहा ट्रक दिखाई नहीं दिया। ट्रक को बचाने के चक्कर में जब चालक ने बस साइड में की तो हाईवे को फोरलेन बनाने के लिए खोदी गई जमीन में बस पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


धुंध के चलते स्पीड कम होने से सवारियों को ज्यादा चोटें नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर स्पीड तेज होती तो हादसा बड़ा हो सकता था।

इसके बाद ड्राइवर ने बस के सामने का शीशा तोड़कर सवारियों को बाहर निकलने में मदद की। इतने में ही सूचना पाकर रोडवेज के डीआई धर्मपाल व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस मंगवाकर घायलों को सामान्य अस्पताल भिजवाया।

यह हुए घायल
घायलों में कालवास निवासी 15 वर्षीय शोभित, थानसर निवासी 47 वर्षीय पृथ्वी सिंह, सलेमगढ़ निवासी 55 वर्षीय जयबीर सिंह, सलेमगढ़ निवासी करीब 60 वर्षीय कमला देवी, जवाहर नगर निवासी 45 वर्षीय जगदीश चंद्र, ऐलनाबाद निवासी 32 वर्षीय महावीर, ढंढूर निवासी 28 वर्षीय राजेश, सदरपुरा निवासी 19 वर्षीय भीम सिंह, गांव गढ़ी बड़ी निवासी 23 वर्षीय मस्तक, बगला निवासी उमेद सिंह व हरि सिंह घायल हो गए।


धुंध के मौसम में वाहन चालक यातायात संबंधी सावधानियां बरतें। गाड़ी को धीमी गति से चलाएं। आगे-पीछे फॉग लाइटें लगवाएं। रिफलेक्टर भी लगवाएं ताकि दूसरे वाहनों को पता चल सके।
- जगदेव सिंह, इंचार्ज, ट्रैफिक पुलिस

बस ड्राइवर के सामने बिना लाइट जलाए ट्रक आ गया। ट्रक को बचाने के चक्कर में बस नीचे उतारी तो वो पलट गई। स्पीड कम थी इसलिए बड़ा हादसा टल गया।

एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। कंडक्टर-ड्राइवर भी दुरुस्त हैं। रूट पर बस सेवा प्रभावित नहीं होगी।
- धर्मपाल बिश्नोई, ड्यूटी इंचार्ज, रोडवेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed