{"_id":"67a90440d1e727b70c0d7741","slug":"roadside-drain-in-bithamra-caved-in-trolley-stuck-due-to-broken-lantern-hisar-news-c-21-hsr1005-562732-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बिठमड़ा में सड़क किनारे बना नाला धंसा, लैंटर टूटने से ट्रॉली फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बिठमड़ा में सड़क किनारे बना नाला धंसा, लैंटर टूटने से ट्रॉली फंसी
Mon, 10 Feb 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
गांव बिठमड़ा में नवनिर्मित नाले का टूटा लैंटर।
- फोटो : 1
हिसार। बिठमड़ा में सड़क किनारे बने नवनिर्मित नाले का लैंटर अचानक टूट जाने से एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। लकड़ियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली इस लैंटर के ऊपर से गुजर रही थी। तभी लैंटर धंस गया और ट्रॉली नाले में फंस गई। ग्रामीणों ने इसे घटिया निर्माण सामग्री का नतीजा बताया और संबंधित विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। सूरेवाला चौक से जाखल तक 148-बी स्टेट हाईवे के पुनर्निर्माण का कार्य जारी है।
इस परियोजना के तहत गांव बिठमड़ा में सड़क के दोनों ओर गहरे नाले बनाए गए हैं, जिन पर वाहनों के आवागमन के लिए लैंटर डाले गए थे, लेकिन ग्रामीणों ने पहले ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे और अधिकारियों से कई बार इसकी शिकायत की थी। उनका आरोप है कि संबंधित विभाग ने घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया, जिससे लैंटर कमजोर हो गया और हादसा हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते इस नाले की मजबूती पर ध्यान दिया जाता, तो यह हादसा नहीं होता। संवाद