फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Road measurement in Balsamand, investigation into encroachment complaints begins

Hisar News: बालसमंद में सड़क की पैमाइश, अतिक्रमण की शिकायतों की जांच शुरू

Fri, 05 Jun 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 05 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Road measurement in Balsamand, investigation into encroachment complaints begins
बालसमंद। गांव बालसमंद के रिहायशी क्षेत्र में सड़क पर संभावित अतिक्रमण की शिकायतों के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सड़क की पैमाइश करवाई। बुधवार को सब तहसील बालसमंद के अधिकारियों की मौजूदगी में संबंधित क्षेत्र का निरीक्षण और पैमाइश की गई।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के एसडीओ राकेश ने बताया कि विभाग को शिकायत मिली थी कि सड़क की भूमि पर कुछ लोगों ने दुकानें, शोरूम, पेट्रोल पंप, खाली प्लॉट तथा अन्य निर्माण कर कब्जा किया हुआ है। इसके बाद विभाग ने नायब तहसीलदार, बालसमंद को पत्र लिखकर पैमाइश कराने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन

पैमाइश के दौरान अधिकारियों ने सड़क की निर्धारित सीमा और मौके की स्थिति का निरीक्षण किया। अब राजस्व विभाग की रिपोर्ट पीडब्ल्यूडी को भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर यदि सड़क की भूमि पर अतिक्रमण पाया जाता है तो नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान विभागीय कर्मचारियों और राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed