फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Road accident

दुल्हन लेकर लौट रही दूल्हे की गाड़ी ट्रक टकराई, भांजी की मौत,7 घायल

Sun, 20 Jun 2021 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Road accident
हांसी-बरवाला रोड पर कुलाना गांव के पास शनिवार सुबह दुल्हन लेकर लौट रही दूल्हे की बोलेरो गाड़ी और ट्रक की भिड़ंत हो गई। बोलेरो में सवार दूल्हा-दुल्हन सहित नौ बाराती घायल हो गए, जिनमें से 11 वर्षीय एक बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। आठ घायलों को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हांसी के बड़सी गांव निवासी अनिल कुमार की बारात पंजाब के जालंधर में गई थी। शनिवार सुबह बारात वापस आ रही थी। दूल्हा-दुल्हन तथा अन्य बारातियों को लेकर आ रही बोलेरो हांसी-बरवाला रोड पर कुलाना गांव के पास पहुंची। सामने से आ रहे ट्रक का टायर फटने से वह असंतुलित होकर बारातियों से भरी बोलेरो गाड़ी से जा टकराया। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरा गाड़ी सड़क से दूर खेतों में जा गिरी। गाड़ी में सवार दूल्हा अनिल व दुल्हन अमृता समेत नौ बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दूल्हे की भांजी 11 वर्षीय स्नेहा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों में महिला रिंकू, सुनीता, मांगेराम, धर्मबीर शामिल हैं। सूचना मिलते ही परिवारजन बिलखते हुए सिविल में पहुंचे। ट्रक चालक ट्रक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि अनिल कुमार पलंबर का काम करता है। शुक्रवार को बारात पंजाब के जालंधर गई थी। शुक्रवार रात को शादी समारोह था। अल सुबह बारात जालंधर से वापस चली थी। गांव से कुछ किलोमीटर की दूरी पर ही हादसा हो गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह ट्रक की बोलेरो गाड़ी की टक्कर हुई थी। बोलेरो में 9 लोग सवार थे, जिनमें 11 वर्षीय लड़की स्नेहा की मौत हो गई। आठ घायलों को हिसार रेफर कर दिया। हमने ट्रक चालक के खिलाफ 289,304,337,427 सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। - एएसआई धोलू राम, जांच अधिकारी, सदर थाना, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed