फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Retired JE commits suicide due to family dispute

Hisar News: गृह कलेश से तंग होकर सेवानिवृत्त जेई ने की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Retired JE commits suicide due to family dispute
हिसार। न्यू विनोद नगर निवासी 72 वर्षीय महावीर प्रसाद 13 जनवरी को बिना कुछ बताए घर से निकले थे। सोमवार दोपहर को सेक्टर 1-4 में ग्रीन बेल्ट के उनका शव मिला। उन्होंने सुसाइड नोट में अपनी पुत्रवधू कमला के गृह कलेश की वजह से आत्महत्या करने की बात लिखी है। इसके बाद एचटीएम थाना पुलिस ने मृतक की पुत्रवधू कमला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकारपुर निवासी शीशपाल ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से सेक्टर-14 मेें रहते हैं। स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उनके बड़े भाई महावीर प्रसाद बिजली निगम में जेई के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह न्यू विनोद नगर में अपने बेटे वीरेंद्र के साथ रहते थे। महावीर प्रसाद की अपने बेटे की पत्नी कमला के साथ अनबन रहती थी। महावीर गृह कलेश से तंग होकर 13 जनवरी को घर छोड़कर चले गए। सोमवार दोपहर को सेक्टर 1-4 की ग्रीन बेल्ट के पास उनका शव मिला। पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने नागरिक अस्पताल के शवगृह में शव रखवाया है। रिपोर्ट आने पर यह पता लगेगा कि उन्होंने किस प्रकार आत्महत्या की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed