{"_id":"66866beddc946194040b2c1d","slug":"resentment-among-traders-of-hisar-against-government-bandh-announced-on-july-5-if-no-action-against-criminals-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: व्यापारियों में सरकार के प्रति भारी नाराजगी, अपराधियों पर कार्रवाई नहीं होने पर 5 जुलाई को बंद का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: व्यापारियों में सरकार के प्रति भारी नाराजगी, अपराधियों पर कार्रवाई नहीं होने पर 5 जुलाई को बंद का एलान
Thu, 04 Jul 2024 03:01 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 04 Jul 2024 03:01 PM IST
सार
हरियाणा व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ 5 जुलाई बंद का संदेश चंडीगढ़ से दिल्ली तक जाएगा जबकि महिंद्रा शोरूम में अपराधियों द्वारा फायरिंग करके 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने की घटना को 11 दिन हो गए हैं मगर अभी तक सरकार फायरिंग करके फिरौती मांगने वाले अपराधियों का इलाज नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
हरियाणा व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव बजरंग गर्ग ने कहा कि अपराधियों द्वारा हिसार में फायरिंग करके करोड़ों रुपए की फिरौती मांगने के विरोध में 5 जुलाई को हिसार बंद ऐतिहासिक रहेगा। हिसार बंद में हर ट्रेड के व्यापारी बढ़ छोड़कर भाग लेंगे। हिसार बंद में व्यापारियों के साथ सभी सामाजिक, धार्मिक, पेट्रोल पंप एसोसिएशन, बार एसोसिएशन व शहर का हर नागरिक खुले रूप से साथ है।
विज्ञापन
बजरंग गर्ग ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ 5 जुलाई बंद का संदेश चंडीगढ़ से दिल्ली तक जाएगा जबकि महिंद्रा शोरूम में अपराधियों द्वारा फायरिंग करके 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने की घटना को 11 दिन हो गए हैं मगर अभी तक सरकार फायरिंग करके फिरौती मांगने वाले अपराधियों का इलाज नहीं कर पाई है। अपराधी द्वारा दिनदहाड़े व्यापारियों की दुकान पर फायरिंग करके फिरौती व मंथली मांगने से प्रदेश के व्यापारियों में सरकार के प्रति बड़ी भारी नाराजगी है।
विज्ञापन
सरकार हरियाणा अपराध पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से फेल सिद्ध हुई है। सरकार को व्यापारी व आम जनता की जान माल की सुरक्षा के लिए पुख्ता से पुख्ता प्रबंध करने चाहिए। आज हिसार व हरियाणा का व्यापारी खौफ के साए में जी रहा है। हरियाणा में लगातार लूटपाट, फिरौती, हत्या, चोरियों आदि की वारदात होने से प्रदेश का व्यापारी व उद्योग प्रदेश से पलायन कर रहा है। जिसके कारण हरियाणा में लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है।
विज्ञापन
सरकार को हरियाणा की तरक्की के लिए अपराधियों का पक्का इलाज करना चाहिए। जिस राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ जाती है वह राज्य कभी भी तरक्की नहीं कर सकता। बजरंग गर्ग ने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए व्यापार मंडल पूरी तरह सरकार व पुलिस प्रशासन के साथ है मगर सरकार को भी कानून व्यवस्था में सुधार करने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।