फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Reorganization and expansion of Madhya Pradesh Gujarat unit of Rashtriya Kajla Khap

Hisar News: राष्ट्रीय काजला खाप की मध्यप्रदेश गुजरात इकाई का पुनर्गठन व विस्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Reorganization and expansion of Madhya Pradesh Gujarat unit of Rashtriya Kajla Khap
हिसार। राष्ट्रीय काजला खाप की बैठक सोमवार को शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक प्रदीप काजला और राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल काजला ने की। इस दौरान मध्यप्रदेश और गुजरात इकाई का पुनर्गठन व विस्तार किया गया और सक्रिय सदस्यों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

बैठक में दोनों राज्यों के प्रबुद्धजनों की सर्वसम्मति से राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों की सूची तैयार की गई। इसके तहत जसबीर काजला (गांव करौली, शिवपुरी, मध्यप्रदेश) को मध्यप्रदेश व गुजरात का प्रदेश उपाध्यक्ष, सांवरमल काजला (शिवपुरी, मध्यप्रदेश) और अशोक काजला (सूरत, गुजरात) को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रभान काजला ने बताया कि छह प्रदेश सचिव चुने गए हैं। इसमें राजेश काजला (इंदौर, मध्यप्रदेश), सांवरमल काजला (बड़ोदरा, गुजरात), खेता राम काजला (टीटी नगर, भोपाल), शुक्रमपाल काजला (करौली, शिवपुरी), संतराम काजला (सूरत) और धर्मपाल काजला (सूरत) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दस सदस्यों को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। इसमें में संदीप (भोपाल), किशोर (अहमदाबाद), बलबीर काजला (बड़ोदरा), पोकर काजला (बड़ोदरा), राकेश (अहमदाबाद), पोलाराम (भोपाल), शिवलाल (बड़ोदरा), सुरेश (बड़ोदरा), संदीप काजला (सूरत) और रवि काजला (गांव करौली, शिवपुरी) शामिल है।

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरफूल काजला (राजस्थान), राष्ट्रीय महासचिव राजेश काजला (पंजाब), उत्तरप्रदेश इकाई अध्यक्ष प्रमोद काजला, राजस्थान इकाई अध्यक्ष हनुमान और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed