फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Remains of leather burnt in the back side of bus stand, complaint to Deputy Commissioner

Hisar News: बस स्टैंड के पिछले हिस्से में जलाए चमड़े के अवशेष, उपायुक्त से की शिकायत

Thu, 26 Sep 2024 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 26 Sep 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Remains of leather burnt in the back side of bus stand, complaint to Deputy Commissioner
बस स्टैंड के पिछले रोड पर जलाए गए चमड़े व रेक्सीन के अवशेष।
हांसी। शहर में बस स्टैंड क्षेत्र में रेक्सीन व चमड़े के अवशेष जलाने का मामला सामने आया है। नागरिकों ने मामले की शिकायत उपायुक्त व हरियाणा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को की है। बस स्टैंड के पिछले रोड पर बुधवार सुबह करीब 9 बजे रेक्सीन व चमड़े के अवशेष जलाए गए।
विज्ञापन

काफी संख्या में जलाए गए अवशेषों से क्षेत्र में धुआं उठने लगा। लोगों ने इसके फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। लोगों का कहना है कि बाजार के बीच में इस तरह से कचरा जलाया जाना सुरक्षित नहीं है। इससे दुकानों में भी आग लगने का खतरा रहता है। वहीं इसके अलावा धुएं से भी लोगों को परेशानी होती है। राजीव सैनी ने उपायुक्त को ई-मेल से शिकायत भेजी है। इसके साथ ही हरियाणा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को भी शिकायत की है। बता दें कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को लेकर केंद्रीय टीम कभी भी हांसी आ सकती है। इस तरह से बाजारों में चमड़े के अवशेषों को आग लगाए जाने से शहर की रैंकिंग गिरेगी। वर्ष 2023 के सर्वेक्षण में भी हांसी की रैंकिंग गिरी थी।
विज्ञापन



पास में ही है जूतियां बनाने की फैक्ट्री
जिस जगह पर यह अवशेष जलाए गए हैं इसके पास ही मोची मोहल्ला है। जहां पर रेक्सीन व चमड़े से जूतियां व चप्पल बनाने का काम होता है। यहां से बनायी महिलाओं की जूतियां राजस्थान, यूपी में सप्लाई होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह चमड़े का अवशेष है। मामले में पता लगाएंगे की यह अवशेष बाजार में किसने जलाए।। डॉ. सुरेश चौहान, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed